फोटो गैलरी

Hindi News खेलगोल्फ से अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद, अदिति और दीक्षा हुए नॉमिनेट

गोल्फ से अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद, अदिति और दीक्षा हुए नॉमिनेट

गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। राशिद विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016...

गोल्फ से अर्जुन पुरस्कार के लिए राशिद, अदिति और दीक्षा हुए नॉमिनेट
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 05 Jun 2020 08:21 AM
ऐप पर पढ़ें

गोल्फर राशिद खान, अदिति अशोक और दीक्षा डागर के नाम की सिफारिश राष्ट्रीय महासंघ ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। राशिद विश्व रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज भारतीय गोल्फर हैं जबकि 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली अदिति देश की एकमात्र गोल्फर हैं, जो इस समय अमेरिका में लेडीज पीजीए टूर में खेल रही हैं। उन्होंने लेडीज यूरोपीय टूर में तीन जीत हासिल की हैं। 

दीक्षा ने महिलाओं का साउथ अफ्रीकन ओपन खिताब जीता था और 2017 डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीतने वाली इस गोल्फर का टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करना सुनिश्चित था लेकिन ये स्थगित हो गए। 

कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक में हो सकते हैं बड़े बदलाव

भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने उनके नाम की सिफारिश की। पेशेवर संस्थायें - भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) अक्सर अपनी सिफारिश किए गए नाम आईजीयू को भेजते हैं। 

अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती तो इन सभी के टोक्यो ओलंपिक टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी। राशिद 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों में एक शॉट से व्यक्तिगत कांस्य पदक से चूक गये थे, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की। वह एशिया में 10वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय गोल्फर हैं। वह विश्व रैंकिंग में भी 185वें स्थान से शीर्ष भारतीय हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें