फोटो गैलरी

Hindi News खेलबीमार लिम्बा राम की मदद करेगा भारतीय तीरंदाजी संघ

बीमार लिम्बा राम की मदद करेगा भारतीय तीरंदाजी संघ

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने कहा है कि वह बीमार चल रहे तीरंदाज लिम्बा राम को मदद मुहैया कराना चाहता है। एएआई के महासचिव प्रमोद चंदुरकर ने कहा कि वह इस मामले में अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से बातचीत...

बीमार लिम्बा राम की मदद करेगा भारतीय तीरंदाजी संघ
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 26 Apr 2020 09:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने कहा है कि वह बीमार चल रहे तीरंदाज लिम्बा राम को मदद मुहैया कराना चाहता है। एएआई के महासचिव प्रमोद चंदुरकर ने कहा कि वह इस मामले में अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से बातचीत कर रहे हैं और इसके बाद मामले को खेल मंत्रालय के समक्ष उठाया जा सकता है। 47 वर्ष के लिंबा राम के दोनों पैरों में सूजन आ गई है। उन्हें कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच इंजेक्शन नहीं दिए जा सके हैं।

चंदुरकर ने कहा, “मुझे आज ही इस बारे में पता चला है और मैं अपने अध्यक्ष से बात कर रहा हूं ताकि हम तुरंत ही उन्हें किसी प्रकार की सहायता प्रदान कर सकें। पिछले एक साल से उनका इलाज भारतीय खेल प्राधिकरण साई में चल रहा है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द उन तक मदद पहुंचे।” 

लॉकडाउन में मुश्किल का सामना कर रहीं भारत की खो खो कप्तान नसरीन शेख, महासंघ ने की मदद

48 साल के लिम्बा पिछले एक साल से बीमार चल रहे हैं। मई 2019 में साई ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भतीर् कराया था। साइ ने साथ ही जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम कॉम्पलेक्स में उनकी पत्नी जेनी के रहने का बंदोबस्त किया गया था। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया ने शनिवार को बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। हाल के समय में वह न्यूरोसिस्टसरकोसिस से ग्रसित हैं। 

बता दें कि बार्सिलोना ओलंपिक 1992 में कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लिंबा का एम्स में इलाज चल रहा था। अब वह जीबी पंत अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कोच के तौर पर भी लिंबा काफी सफर रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण , एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। 

दूसरी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते संजीव राजपूत और शहजार रिजवी

उनके कोच रहते ही भारतीय रिकर्व तीरंदाज नंबर एक की रैंकिंग तक पहुंचे। लंदन ओलंपिक में भारत की नाकामी के बाद उनके अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें