CWG2018: बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में भारत के नाम सिल्वर, ली से हारे किदांबी
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी बैडमिंटन में भारत के नाम तीन मेडल रहे। बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदांबी को मलेशिया के चॉन्ग वेई ली ने हराकर गोल्ड मेडल से महरूम कर दिया। इससे...
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी बैडमिंटन में भारत के नाम तीन मेडल रहे। बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदांबी को मलेशिया के चॉन्ग वेई ली ने हराकर गोल्ड मेडल से महरूम कर दिया। इससे पहले महिला सिंगल्स में भारत के खाते में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल आए।
श्रीकांत ने पहले सेट में ली को 21-19 से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। पहला सेट 23 मिनट तक चला। दूसरा गेम 21 मिनट में खत्म हो गया और ली ने इसमें शानदार वापसी करते हुए 21-14 से जीत दर्ज की। शुरुआत में श्रीकांत आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद ली ने शानदार वापसी करते हुए सेट 21-14 से अपने नाम किया।
तीसरे सेट में ली शुरू से किदांबी पर हावी नजर आए। आखिरी सेट 21-14 से जीतकर ली ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हाल ही में किदांबी ने बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
इससे पहले सायना नेहवाल ने पीवी सिंधु को सीधे सेटों में 21-18, 23-21 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। सायना ने देश को 26वां गोल्ड दिलाया था।
रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 80 | 59 | 59 | 198 |
2 | इंग्लैंड | 45 | 45 | 46 | 136 |
3 | भारत | 26 | 20 | 20 | 66 |
4 | कनाडा | 15 | 40 | 27 | 82 |
5 | न्यूजीलैंड | 15 | 16 | 15 | 46 |