फोटो गैलरी

Hindi News खेल2023 पुरुष हॉकी विश्व कपः ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे सभी मैच

2023 पुरुष हॉकी विश्व कपः ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे सभी मैच

ओडिशा एक बार फिर मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी करता दिखाई देगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य 2023 में होने वाले मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व...

2023 पुरुष हॉकी विश्व कपः ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे सभी मैच
एजेंसी,भुवनेश्वरThu, 28 Nov 2019 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा एक बार फिर मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी करता दिखाई देगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्य 2023 में होने वाले मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व कप के मैच राजधानी भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में भी खेले जाएंगे। 

भुवनेश्वर ने इससे पहले 2018 में मेंस हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है। तब राजधानी के कलिंगा स्टेडियम में ही मैच खेले गए थे। मुख्यमंत्री कायार्लय ने एक बयान में कहा, 'ये एक बार फिर साबित हो गया है कि ओडिशा विश्व हॉकी में वैश्विक सेंटर बन गया है। हॉकी फैन्स एक बार फिर 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में बेहतरीन हॉकी देखेंगे।' इस विश्व कप की मेजबानी में तीन देश अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे जिनमें भारत के अलावा मलेशिया और बेल्जियम भी थे। कई राउंड तक चली प्रक्रिया में भारत ने बाजी मारी।

राउरकेला में पानपोश हॉस्टल देश में हॉकी का बड़ा केंद्र है और भारतीय हॉकी में सुंदरगढ़ के योगदान को सराहने के लिए मुख्यमंत्री ने इस टूर्नामेंट के लिए राउरकेला का नाम प्रस्तावित किया। बयान के मुताबिक, 'ये राउरकेला और सुंदरगढ़ को वैश्विक हॉकी पर नई पहचान दिलाएगा।'
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें