अभिमन्यु मिश्रा ने रचा इतिहास, 12 साल की उम्र में बने शतरंज के ग्रैंडमास्टर
जिस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलना और कार्टून देखना पसंद करते हैं, उस 12 साल की उम्र में अभिमन्यु मिश्रा ने शतरंज के खेल में इतिहास रच दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु सबसे कम...
जिस उम्र में बच्चे खिलौने से खेलना और कार्टून देखना पसंद करते हैं, उस 12 साल की उम्र में अभिमन्यु मिश्रा ने शतरंज के खेल में इतिहास रच दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जीएम लियोन को हराकर इस खिताब पर कब्जा जमाया। अभिमन्यु ने सर्गेई कर्जाकिन के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। अभिमन्यु अपनी इस जीत से काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि वह ग्रैडमास्टर बनकर काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
ग्रैंडमास्टर के खिताब को अपने नाम करने के समय पर अभिमन्यु की उम्र 12 साल चार महीने और 25 दिन है। वहीं, रूस के खिलाड़ी सर्गेई कर्जाकिन ने ग्रैंडमास्टर का टाइटल 12 साल 7 महीने की उम्र में जीता था। अपने इस जीत के बाद अभिमन्यु ने कहा कि यह मैच काफी मुश्किल था, लेकिन लियोन के एक गलती के चलते उनको विश्व रिकॉर्ड कायम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वह इस जीत के बाद काफी खुशी और राहत महसूस कर रहे हैं। इससे पहले अभिमन्यु 10 साल की उम्र में सबसे युवा इंटरेशनल मास्टर भी बने थे, उस समय उन्होंने आर प्रग्गानंधा के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया था। कोरोना महामारी के चलते अभिमन्यु पिछले कई महीनों से किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। अभिमन्यु के पिता भी उनकी इस जीत पर काफी खुश नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।