Hindi Newsखेल न्यूज़Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty in Denmark Open semi finals Lakshya Sen out
डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य सेन बाहर

डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य सेन बाहर

संक्षेप:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार गए।

Sat, 18 Oct 2025 08:49 AMBhasha ओडेन्से (डेनमार्क)
share Share
Follow Us on

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार गए। टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय जोड़ी अब चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें:सबसे कम मैच खेलकर सभी फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले भारतीय; गिल रचेंगे इतिहास

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था।

बृहस्पतिवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और स्थानीय दावेदार एंडर्स एंटोनसेन को हराकर उलटफेर करने वाले लक्ष्य पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से 44 मिनट में 9-21, 14-21 से हार गए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।