वर्ल्ड कप 2027 में कप्तान शुभमन गिल के लिए विराट-रोहित होंगे फायदे का सौदा, मगर हार्दिक पांड्या...
हार्दिक पांड्या के विकल्प को टीम इंडिया को निखारना होगा, जबकि वर्ल्ड कप में कप्तान शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव महत्वपूर्ण होगा। ये बात पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कही है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वनडे विश्व कप 2026 को लेकर एक बड़ा दावा किया है। सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भरोसेमंद विकल्प अगले विश्व कप से पहले भारत को खोजना होगा और उसे प्राथमिकता देकर निखारना होगा। रैना ने कहा कि अगले विश्व कप की भारत की तैयारी में पांड्या का विकल्प भी शामिल होना चाहिए, क्योंकि उनकी फिटनेस समस्या चिंता का कारण है। हालांकि, उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का रहना एक एडवांटेज बताया है।
रैना ने 'जियोस्टार' पर कहा, ''हार्दिक पांड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है, जो चिंता की बात है। अगले एकदिवसीय विश्व कप तक भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्प होना चाहिए।'' हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में भी चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज ने नितीश कुमार रेड्डी को एक अच्छा विकल्प बताया और कहा कि इस युवा ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा, ''उनकी बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। आईपीएल में उन्होंने अच्छी गति और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की और उनकी फिटनेस भी अच्छी रही है। टीम प्रबंधन को उनके काम के बोझ का सावधानी से प्रबंधन करना होगा और उन्हें लगातार मौके देने होंगे।''
बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज रैना ने भारत के विश्व कप अभियान में रोहित और कोहली की अहम भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि आईसीसी की बेहद दबाव वाली प्रतियोगिता में उनका अनुभव गिल के लिए बहुत कीमती साबित होगा। रैना ने कहा, ''दोनों ही आईसीसी विश्व कप में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं और नॉकआउट मुकाबलों में दबाव को संभालना जानते हैं। विश्व कप में भारत की कप्तानी करते समय शुभमन गिल के लिए रोहित और विराट का साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा।''
पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले ने एकदिवसीय टीम में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शामिल किए जाने का भी स्वागत किया और कहा कि इस गेंदबाज ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके यह मौका हासिल किया है। कुंबले ने कहा, ''उनकी अलग-अलग तरह की गेंदें, कटर, धीमी गेंद और यॉर्कर उन्हें हर चरण में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज बनाती हैं।'' उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह पक्की करने के लिए लगातार मौके मिलने चाहिए।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


