Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलWill Satwik Chirag achieve this feat for the third time at French Open eyes will also be on Lakshya Sen
क्या सात्विक-चिराग फ्रेंच ओपन में तीसरी बार करेंगे ये कमाल? लक्ष्य सेन पर भी रहेंगी नजरें

क्या सात्विक-चिराग फ्रेंच ओपन में तीसरी बार करेंगे ये कमाल? लक्ष्य सेन पर भी रहेंगी नजरें

संक्षेप:

सात्विक-चिराग की जोड़ी तीसरी बार फ्रेंच ओपन जीतने की फिराक में होगी। फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होगा। लक्ष्य सेन पर भी नजरें रहेंगी।

Mon, 20 Oct 2025 09:47 PMBhasha
share Share
Follow Us on

एशिया में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से पेरिस में शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। विश्व की छठे नंबर की भारतीय जोड़ी पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में बाहर होने से पहले हांगकांग और चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी। वह अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की जोड़ी से भिड़ेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सात्विक और चिराग ने 2022 और 2024 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था और वह अपने इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। उन्होंने इस वर्ष पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक भी जीता था। भारत के अन्य खिलाड़ियों में हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य सेन एक बार फिर आयरलैंड के नहत गुयेन के खिलाफ पुरुष एकल में अपना अभियान शुरू करेंगे, जबकि अमेरिकी ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी को जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

महिला एकल में उभरती हुई स्टार अनमोल खरब को पहले दौर में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एन से-यंग के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। अनुपमा उपाध्याय का सामना चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान यू से, जबकि विश्व जूनियर चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उन्नति हुड्डा का सामना मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना से होगा।

पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक भी अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंह तथा पांडा बहनों रुतुपर्णा और श्वेतपर्णा के बीच पहले दौर का मुकाबला होगा। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो तथा रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।