फोटो गैलरी

Hindi News खेल अन्य खेलस्टोरिल ओपन टेनिस टूनार्मेंट: क्वार्टरफ़ाइनल में पूरव राजा और दिविज शरण

स्टोरिल ओपन टेनिस टूनार्मेंट: क्वार्टरफ़ाइनल में पूरव राजा और दिविज शरण

भारत के पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टोरिल ओपन टेनिस टूनार्मेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है।              पूरव राजा और...

स्टोरिल ओपन टेनिस टूनार्मेंट: क्वार्टरफ़ाइनल में पूरव राजा और दिविज शरण
एजेंसी,एस्टोरिलThu, 04 May 2017 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूरव राजा और दिविज शरण की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टोरिल ओपन टेनिस टूनार्मेंट के क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है।
            
पूरव राजा और दिविज शरण की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले राउंड में उलटफेर करते हुए तीसरी सीड जोड़ी न्यूज़ीलैण्ड के मार्कस डेनियल और ब्राज़ील के मासेर्लो डेमोलाइनर को लगातार सेटों में 
6-0, 7-6 से हराया।            

भारतीय जोड़ी ने पहला सेट बिना कोई गेम गंवाए जीत लिया। दूसरे सेट में उन्हें जरूर चुनौती मिली लेकिन इस सेट का टाई ब्रेकर उन्होंने 7-4 से जीत कर अंतिम आठ में जगह बना ली। जहां उनका मुक़ाबला उरुग्वे के एरियल बेहर और बेलारूस के अलेक्सांद्र बरी की जोड़ी से होगा।

सुल्तान अजलन शाह कप: मनदीप की हैट्रिक से भारत ने जापान को 4-3 से हराया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें