गावस्कर के डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट का क्या मकसद? युवराज समेत कई सितारे लेंगे हिस्सा

Mar 03, 2026 07:05 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट की घोषणा की है। प्रतियोगिता में युवराज सिंह समेत कई सितारे हिस्सा लेंगे। यह आयोजन 6 मार्च को मुंबई में होगा।

गावस्कर के डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट का क्या मकसद? युवराज समेत कई सितारे लेंगे हिस्सा

क्रिकेट विश्व कप विजेता युवराज सिंह और इयोन मॉर्गन, टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और बैडमिंटन के महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण जैसी खेल जगत की कई नामी हस्तियां शुक्रवार (6 मार्च) को मुंबई में होने वाली डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जो बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर की एक चैरिटी पहल है। प्रतिष्ठित बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गावस्कर के चैम्प्स फाउंडेशन के लिए जागरूकता पैदा करना है। यह फाउंडेशन वित्तीय कठिनाइयों और चिकित्सा संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मदद करता है।

चैम्प्स फाउंडेशन ने अपनी स्थापना के बाद से उन खेल नायकों को सम्मान, देखभाल और सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी 18 होल वाले कोर्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतियोगिता में युवराज, जीआर विश्वनाथ, वेंकटेश प्रसाद, हरभजन सिंह, अजय जडेजा, पार्थिव पटेल, मुरली कार्तिक, एस बद्रीनाथ, मुरली विजय और निखिल चोपड़ा जैसे प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों के साथ-साथ मॉर्गन, माइकल वॉन और डेविड लॉयड जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी भाग लेंगे। क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े जो प्रमुख खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उनमें टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस, बैडमिंटन के महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, पेशेवर गोल्फर नेहा त्रिपाठी, रिधिमा दिलावरी और गौरव घई शामिल हैं।

गावस्कर ने कहा, ''चैम्प्स फाउंडेशन की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई थी कि खेल के माध्यम से भारत को गौरव दिलाने वाले खिलाड़ियों को जरूरत के समय उचित मदद मिलनी चाहिए। यह आयोजन केवल गोल्फ से नहीं जुड़ा है बल्कि उस खेल समुदाय को वापस कुछ देना है जिसने हमें इतना कुछ दिया है।'' उन्होंने कहा, '' मैंने सोचा कि शिक्षा, बाल कल्याण, महिलाओं, चिकित्सा, पोषण आदि के लिए इतने सारे संगठन और चैरिटी संस्थाएं हैं, लेकिन पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए कुछ भी नहीं है। यहीं से मुझे इस फाउंडेशन की स्थापना का विचार आया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।