सात्विक-चिराग के हाथ से फिसला थाईलैंड ओपन, पहली बार इस जोड़ी ने थमाई दिल तोड़ने वाली हार

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सात्विक-चिराग की स्टार बैडमिंटन जोड़ी को थाईलैंड ओपन फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार मिली है। पूर्व विश्व नंबर-1 जोड़ी को रविवार को टूर्नामेंट में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सात्विक-चिराग के हाथ से फिसला थाईलैंड ओपन, पहली बार इस जोड़ी ने थमाई दिल तोड़ने वाली हार

भारत की स्टार बैडमिंडन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का रविवार को थाईलैंड ओपन फाइनल 2026 में दिल टूट गया और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सात्विक-चिराग को इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डैनियल मार्थिन ने 53 मिनट में 12-21, 23-25 से करारी हार थमाई। सात्विक और चिराग को पहली हार इस इंडोनेशियाई जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल से पहले इंडोनेशियाई जोड़ी ने सात्विक-चिराग के हाथों चार बार शिकस्त झेली थी। चोट की वजह से लगभग एक साल तक खेल से बाहर रहे मार्थिन ने अपने जंप स्मैश से महफिल लूटी, जिससे भारतीय जोड़ी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सात्विक-चिराग के लिए टाइटल का इंतजार और खिंच गया है। दोनों ने 2024 में आखिरी खिताब इसी टूर्नामेंट में जीता था

पहले गेम में लय में नहीं दिखे

सात्विक और चिराग पहले गेम में लय से बाहर दिखे लेकिन दूसरे गेम में दबाव में अपनी मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले जाने के करीब पहुंच गए थे। यह भारतीय जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और हांगकांग ओपन में भी उपविजेता रही थी। चिराग को शुरुआत में अपनी सर्विस में संघर्ष करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम 1-4 से पिछड़ गई और फिर स्कोर 7-9 हो गया। इसके बाद लियो और डेनियल ने चार अंकों की बढ़त बना ली।

दूसरे गेम में जबर्दस्त टक्कर

भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाकर इंडोनेशिया की जोड़ी 17-12 से आगे हो गई। इसके बाद उसे आठ गेम प्वाइंट मिले। सात्विक ने एक रिटर्न को नेट में उलझा दिया जिससे लियो और डेनियल ने पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। डेनियल के आक्रामक स्मैश से इंडोनेशियाई टीम 5-3 से आगे हो गई। एक शानदार सर्व की बदौलत भारतीय टीम 5-5 की बराबरी पर वापसी करने में कामयाब रही और इसके बाद उसने 7-5 से मैच में पहली बार बढ़त बना ली।

4 चैंपियनशिप प्वाइंट बचाए

इंडोनेशियाई टीम ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया, लेकिन चिराग के एक शानदार शॉट और विरोधी खिलाड़ियों के एक गलत रिटर्न ने भारतीय जोड़ी को इंटरवल तक दो अंकों की बढ़त दिला दी। खेल दोबारा शुरू होने पर इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर को फिर से 11-11 कर दिया। इसके बाद स्कोर 14-14 से 19-19 पर बराबरी पर था। इंडोनेशिया की टीम ने इसके बाद अपना पहला चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया। सात्विक और चिराग ने इसे बचाकर स्कोर 20-20 कर दिया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद तीन और चैंपियनशिप प्वाइंट बचाए लेकिन लियो और डेनियल पांचवें चैंपियनशिप प्वाइंट पर खिताब जीतने में सफल रहे। (भाषा इनपुट के साथ)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।