Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलPV Sindhu withdraws from remaining of 2025 season to focus on recovery from injury
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का बड़ा फैसला, 2025 सीजन में नहीं खेलेंगी; आखिर क्या है वजह?

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू का बड़ा फैसला, 2025 सीजन में नहीं खेलेंगी; आखिर क्या है वजह?

संक्षेप:

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने एक बड़ा फैसला लिया है। वह 2025 सीजन की बाकी बची बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं में नहीं खेलेंगी। वह अब पैर की चोट से पूरी तरह उबरने पर फोकस करेंगी।

Mon, 27 Oct 2025 10:41 PMBhasha
share Share
Follow Us on

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने यूरोपीय चरण से पहले पैर में लगी चोट से पूरी तरह उबरने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2025 के सत्र की बाकी बची बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं से हटने का फैसला किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हैदराबाद की 30 वर्षीय शटलर ने कहा कि यह निर्णय उनकी सहयोगी टीम और चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद लिया गया। इन चिकित्सा विशेषज्ञों में प्रसिद्ध खेल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला भी शामिल हैं।

सिंधू ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अपनी टीम के साथ विचार विमर्श करने और डॉक्टर पारदीवाला से सलाह लेने के बाद हमने महसूस किया कि मेरे लिए 2025 में शेष सभी बीडब्ल्यूएफ टूर प्रतियोगिताओं से हटना सबसे अच्छा होगा।’’

ये भी पढ़ें:पहले दौर में मिली हार से पीवी सिंधू ने खोया आपा, गुस्से में रैकेट फेंका

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय चरण से पहले मेरे पैर में जो चोट लगी थी वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। चोट लगना किसी भी खिलाड़ी के करियर का अहम हिस्सा होता है हालांकि इसे स्वीकार करना आसान नहीं होता है। इस तरह की परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा लेती हैं और आपको मजबूत होकर वापसी करने के लिए प्रेरित भी करती हैं।’’

पिछले साल पेरिस ओलंपिक में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद यह साल भी सिंधू के लिए अच्छा नहीं रहा। वह कई प्रतियोगिताओं के पहले दौर में बाहर हो गई और इस दौरान एक भी खिताब नहीं जीत सकीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।