Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलIndian Grandmaster Vidit Gujrathi held by 12 year old Messi of Chess Oro Faustino
‘शतरंज के मेस्सी’ से पार नहीं पा सके विदित गुजराती, 12 साल के ओरो फास्टिनो ने बराबरी पर रोका

‘शतरंज के मेस्सी’ से पार नहीं पा सके विदित गुजराती, 12 साल के ओरो फास्टिनो ने बराबरी पर रोका

संक्षेप:

विदित गुजराती ‘शतरंज के मेस्सी’ से पार नहीं पा सके। उन्हें 12 साल के ओरो फास्टिनो ने बराबरी पर रोक दिया। फास्टिनो ने पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले बर्किच को हराया था।

Tue, 4 Nov 2025 10:40 PMBhasha
share Share
Follow Us on

भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप के दूसरे दौर की बाजी में अर्जेन्टीना के 12 साल के ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोका। असाधारण प्रतिभा और खेल में तेजी से प्रगति करने के लिए स्वदेश में ‘शतरंज के मेस्सी’ के नाम से मशहूर फास्टिनो ने पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले क्रोएशिया के एंटे बर्किच को हराया था और दूसरे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने गुजराती के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों खिलाड़ी 28 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए राजी हो गए। क्लासिकल टाइम प्रारूप के दूसरी बाजी में गुजराती बुधवार को काले मोहरों से खेलेंगे। गुजराती की तरह आर प्रज्ञानानंदा को भी ऑस्ट्रेलिया के तेमूर कुयबोकारोव ने ड्रॉ पर रोका। सफेद मोहरों के साथ खेल रहे प्रज्ञानानंदा मुकाबले के दौरान तेमूर पर दबाव नहीं बना पाए और विरोधी खिलाड़ी ने अधिकांश समय मजबूत खेल दिखाया।

ये भी पढ़ें:गुकेश ने 'किंग' फेंकने वाले नाकामुरा हराकर दिया ठंडा रिएक्शन; वीडियो वायरल

लेवोन अरोनियन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए भारत के युवा ग्रैंडमास्टर अरोनयक घोष को हराया। इस बीच शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने बुल्गारिया के मार्टिन पेत्रोव को हराया सकारात्मक शुरुआत की। पेत्रोव ने सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद राह से भटक गए जिससे एरिगेसी ने 37 चाल में जीत दर्ज की।

अन्य भारतीयों में सूर्य शेखर गांगुली को मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि दिप्तायन घोष ने विश्व चैंपियनशिप के पूर्व चैलेंजर इयान नेपोमनियाची से ड्रॉ खेला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।