IND vs PAK Score FIH Pro League 2026: FIH प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

FIH प्रो लीग 2026 के लंदन चरण में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान हुआ, जहां भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से करारी शिकस्त दी है। भारत पहले क्वार्टर में पाकिस्तान से पिछड़ गया था, लेकिन उसके बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में 2 और तीसरे, चौथे क्वार्टर में 1-1 गोल किए।

IND vs PAK Score FIH Pro League 2026: FIH प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

FIH प्रो लीग 2026 के लंदन चरण में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान हुआ, जहां भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से करारी शिकस्त दी है। भारत पहले क्वार्टर में पाकिस्तान से पिछड़ गया था, लेकिन उसके बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में 2 और तीसरे चौथे क्वार्टर में 1-1 गोल किया।

पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर के अंतमि क्षणों में शानदार वापसी करते हुए दो गोल किए और स्कोर को 4-3 पर पहुंचा दिया। उसे अंतिम मिनट में मैच को बराबरी पर करने के लिए एक और गोल की जरूरत थी, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं करने दिया और मुकाबले को 4-3 के अंतर से अपने नाम कर लिया। लंदन में मिली रोमांचक 4-3 की जीत के साथ भारत ने स्पेन को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया है और अब उसके 13 अंक हैं। भारत ने इस मैच से पहले ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी और आत्मविश्वास से भरी हुई थी।

लंदन में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआती गोल खाने के बाद, भारत ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार चार गोल दागे और मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया। अभिषेक और नीलाकांता शर्मा के गोलों ने खेल का रुख बदल दिया, जिसके बाद सुखजीत सिंह ने 40वें मिनट में भारत की बढ़त को और बढ़ा दिया। फिर राजिंदर सिंह ने 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से एक जोरदार ड्रैग-फ्लिक शॉट लगाकर स्कोर 4-1 कर दिया, जिससे जीत लगभग पक्की हो गई।

भारत और भी अधिक गोल कर सकता था, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लिए यह शाम बेहद निराशाजनक रही। वे कई पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकाम रहे। पाकिस्तानी गोलकीपर अली रजा मेहमान टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे, हालांकि उनकी रक्षात्मक रणनीति ने भारत को सेट-पीस से बार-बार मौके दिए।

पाकिस्तान ने मैच के अंत में वापसी की उम्मीद जगाई। अबू बकर ने छह मिनट शेष रहते हुए स्कोर को 4-2 कर दिया और फिर मैच खत्म होने से ठीक 15 सेकंड पहले एक और गोल दाग दिया। हालांकि, भारत की यह आखिरी कोशिश नाकाम रही और उसने रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल कर ली।

बता दें कि आज के मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी मुकाबले के आमने-सामने थे। उस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी।

भारत ने मुकाबले को 4-3 से जीत लिया है।

Full Time: IND vs PAK Score: IND- 4, PAK- 3

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए दो गोल किए लेकिन भारत से पिछड़ गए। भारत ने इस मैच को 4-3 से जीत लिया है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: पहले क्वार्टर में गोल करने के बाद पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर में एक गोल किया है। भारत मुकाबले में 4-2 से आगे है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत को एक पेनाल्टी मिली जिसका फायदा उठाते हुए शानदार गोल किया। भारत मुकाबले में 4-1 से आगे है और जीत के करीब है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: तीसरा क्वार्टर समाप्त हो चुका है। भारत पाकिस्तान से 3-1 से आगे है। आखिरी क्वार्टर निर्णायक साबित हो सकता है। भारत की जीत की संभावना ज्यादा है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल कर दिया है और मुकाबले में तीन-1 से आगे निकल चुका है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: दूसरे क्वार्टर तक भारत पाकिस्तान से 2-1 से आगे है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान से पहले क्वार्टर में पाकिस्तान से 1-0 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की है और 2 गोल कर दिए हैं।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: भारत को एक पेनाल्टी मिली जिसे भुनाते हए एक और गोल कर दिया है। दूसरे हाफ में भारत ने शानदार वापसी करते हुए दो गोल कर दिए हैं और पाकिस्तान से 2-1 से आगे है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल करके पाकिस्तान के साथ स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: पाकिस्तान ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली है, जो उनकी फॉर्म को देखते हुए किसी को उम्मीद नहीं थी। खासकर यह देखते हुए कि भारत को इस मुकाबले में जीत का दावेदार माना जा रहा था।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, एफआईएच प्रो लीग 2026: भारतीय टीम अपनी लय खोती हुई दिख रही है। वे कई गलतियां कर रहे हैं और उनके आक्रमण में धार नहीं दिख रही है। वहीं, पाकिस्तानी गोलकीपर ने सुखजीत के शॉट को शानदार तरीके से बचा लिया।

IND vs PAK LIVE Score, FIH Pro League 2026: पाकिस्तान को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारत की टीम दबाव में आ गई। यह पेनल्टी कॉर्नर अव्यवस्थित रहा और एक भारतीय खिलाड़ी घायल हो गया। दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर नदीम ने गोल करके पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी।

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, एफआईएच प्रो लीग 2026: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर अपनी टीम का चयन किया। अब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में प्रवेश कर रहे हैं राष्ट्रगान हो चुका है।

दोनों टीमों ने खेल भावना का पालन करते हुए एक- दूसरे से हाथ मिलाया है।

IND vs PAK LIVE स्कोर, FIH प्रो लीग 2026: भारत की शुरुआती XI - सूरज करकेरा, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह, संजय, अभिषेक, राजिंदर सिंह।

सदस्य - राज कुमार पाल, जुगराज सिंह, सुमित, दिलप्रीत सिंह, नीलकंठ शरमन, मोहित एचएस और शिलानंद लाकड़ा।

भारत ने रोटरडम में चार में से दो मैच जीते। उन्होंने रविवार को रोटरडम चरण के आखिरी मैच में मेजबान और दुनिया की दूसरे नंबर की टीम नीदरलैंड को 3-2 से हराया। भारत को दूसरी जीत (3-1) मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ मिली। अन्य दो मैच में भारत को नीदरलैंड के खिलाफ 2-3 जबकि जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम के लिए नीदरलैंड चरण का अनुभव बहुमूल्य रहा है। टीम इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल इस साल होने वाली दो बड़ी प्रतियोगिताओं एफआईएच विश्व कप और एशियाई खेलों (जो ओलंपिक क्वालीफायर भी है) से पहले अपनी कमियों को सुधारने के लिए कर रही है। नौ टीम वाली प्रो लीग तालिका में भारत अब इस जीत के साथ 7वें नंबर पर आ गई है। भारत का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को इंग्लैंड से होगा और फिर शुक्रवार को वे अपने दूसरे चरण के मैच में फिर से पाकिस्तान का सामना करेंगे।

तीन जीत और दो हार के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के घरेलू चरण के मुकाबले यूरोपीय चरण में अब तक काफी बेहतर खेल दिखाया है। घरेलू चरण में भारत चार मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया था। घरेलू चरण के दौरान भारत ने चार मैच में 19 गोल खाए और सिर्फ पांच गोल किए। इसे देखते हुए भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन यूरोपीई चरण मे अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट होंगे जहां उन्होंने बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को कड़ी टक्कर दी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय हॉकी कोच फुल्टन ने कहा कि उनके लिए ये सभी मैच विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने के मकसद से अपने संसाधनों और बेंच स्ट्रेंथ को परखने का एक जरिया हैं। फुल्टन ने कहा ,'' नीदरलैंड चरण में हमने अच्छा प्रदर्शन देखा । हमने तैयारी पर काफी मेहनत की थी और प्रदर्शन में निरंतरता देखकर अच्छा लग रहा है ।'' पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उन्होंने कहा ,'' हमारे लिये यह जरूरी है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को बाकी मैचों की तरह ही देखें । यदि ऐसा कर सके तो नतीजा खुद ब खुद पक्ष में रहेगा ।'' लेकिन मैच के आखिर में गोल खाना भारत के लिए एक समस्या बनी हुई है। नीदरलैंड के खिलाफ 3-1 से आगे होने के बावजूद उन्होंने 59वें मिनट में एक गोल खा लिया जिससे मैच का नतीजा करीबी रहा।

हरमनप्रीत, जुगराज सिंह और राजिंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना भारत की ताकत रही है लेकिन फुल्टन अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक मैदानी गोल की उम्मीद करेंगे जिसमें मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, उप कप्तान हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने मिडफील्ड को बहुत अच्छे से संभाला है लेकिन रक्षापंक्ति को अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।