गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में लगाई पदकों की हैट्रिक, 75 साल बाद हुआ ऐसा

नागोया, 29 सितंबर (भाषा )
Follow us on Google News
share

एशियन गेम्स 2026 में 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतकर गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में लेवी पिंटो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

Gulveer singh create history completed hat trick of medals in asian games 2026
गुलवीर सिंह (फाइल फोटो)

भारत के गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए पुरूषों की 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32 . 75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता जो इन खेलों में उनका तीसरा पदक था। इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में ही गुलवीर सिंह ने पुरूषों की 1500 मीटर और 10000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था।

75 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

इसके साथ ही वह ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियाई खेलों में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत के लेवी पिंटो ने 100 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण और चार गुणा 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।

पी टी उषा ने सियोल में 1986 एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था । मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में तीन पदक जीते थे ।

पुरूषों की 5000 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर ने 2026 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष बने थे।

गुलवीर सिंह की इस खास उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में गुलवीर के लिए लिखा- '' तीन अलग अलग स्पर्धाओं में पोडियम पर खड़े होना असाधारण सहनशक्ति, दृढता और निरंतरता का परिचायक है । आपको ऐसी कई उपलब्धियों के लिये शुभकामनायें ।''

गुलवीर सिंह के बाद विथ्या रामराज ने भी एशियन गेम्स 2026 में मेडल की हैट्रिक पूरी कर इतिहास रच दिया । वह गोल्ड मेडल जीतने वाली महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम का हिस्सा थीं। वह सिल्वर मेडल जीतने वाली 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम का भी हिस्सा थीं। इससे पहले, उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

29 सितंबर की तारीख को भारत के खाते में कुल 6 मेडल आए जिसमें दो गोल्ड शामिल थे।महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने चैंपियन जैसा प्रदर्शन किया है। किरण, पूवम्मा, प्राची और विथ्या की चौकड़ी ने फ़ाइनल में पहला स्थान हासिल किया। इस तरह उन्होंने 3:29.69 के समय के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत के लिए पहला एथलेटिक्स गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा (शूटिंग) में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर हैं। इस भारतीय शूटर ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। इन दो गोल्ड के अलावा भारत के खाते में एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज भी आए। भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर आ गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलगुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में लगाई पदकों की हैट्रिक, 75 साल बाद हुआ ऐसा