नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में लहराया परचम, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत को  उन्होंने गोल्ड मेडल दिलाया है। वुमेंस ट्रैप इंडिविजुअल फाइनल में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और देश को इन खेलों का पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया। 

Neeru Dhandha Gold
नीरू ढांडा ने गोल्ड जीता है

Asian Games 2026 से एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मंगलवार 29 सितंबर को दिन की शुरुआत भारत की सिल्वर मेडल के साथ हुई, जबकि कुछ ही घंटे बाद देश को दिन का पहला और इन खेलों का पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया। भारत की महिला ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है। नीरू ढांडा ने वुमेंस इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में एशियन गेम्स में गोल्ड जीता है। इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। इस प्रतियोगिता में उनका यह दूसरा मेडल है।

दरअसल, वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भी वह जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में मेडल जीत चुकी हैं। वुमेंस ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में नीरू ढांडा का अहम योगदान था। फाइनल मैच की बात करें तो नीरू ढांडा ने एक बार फिर से 28 का स्कोर किया, जबकि सन युनोंग 26 तक ही पहुंच पाईं और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। वहीं, हजर अब्दुलमलिक ने 21 का स्कोर किया और उन्हें इसके लिए ब्रॉन्ज मेडल मिला।

वर्ल्ड कप गोल्ड भी जीत चुकी हैं नीरू

हरियाणा की 26 साल की नीरू वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल भी ट्रैप इवेंट में हासिल कर चुकी हैं। जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 28 का स्कोर करके गोल्ड मेडल हासिल किया था। एशिया का रिकॉर्ड भी उन्होंने तोड़ा था, जो कि सिर्फ 24 पर अटका था। अभी तक कोई भी भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट शूटर के तौर पर एशियन गेम्स में इंडिविजुअल गोल्ड नहीं जीती थी।

रणधीर सिंह ने 1978 के एशियन गेम्स में पुरुषों के इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में भारत के लिए ऐतिहासिक इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता था, जबकि रोंजन सोढ़ी ने 2010 गेम्स में पुरुषों के डबल ट्रैप इवेंट में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता था।

नीरू ढांडा की उपलब्धियां

एशियन गेम्स 2026 - इंडिविजुअल वुमेंस ट्रैप - गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 - वुमेंस ट्रैप टीम - सिल्वर मेडल

ISSF वर्ल्ड कप, लोनाटो 2026 - गोल्ड मेडल

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 - गोल्ड मेडल

ISSF वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम 2026 - ब्रॉन्ज मेडल

आपको बता दें, नीरू ढांडा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से 118 अंक हासिल किए, जो एशियाई खेलों में क्वालीफिकेशन का नया रिकॉर्ड है। व्यक्तिगत स्पर्धा में आशिमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहीं। दोनों आगे नहीं जा पाई थीं, लेकिन नीरू ने अपना दमदार खेल फाइनल में भी जारी रखा और देश को गोल्ड मेडल दिलाकर ही दम लिया।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में लहराया परचम, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड