Hindi Newsखेल न्यूज़National Shooting coach accused of raping a minor shooter in a hotel room suspended by NRAI
...तो करियर बर्बाद कर देंगे; नेशनल कोच पर नाबालिग निशानेबाज से रेप का आरोप, सस्पेंड

...तो करियर बर्बाद कर देंगे; नेशनल कोच पर नाबालिग निशानेबाज से रेप का आरोप, सस्पेंड

संक्षेप:

एक नाबालिग महिला निशानेबाज ने राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच अंकुश भारद्वाज पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

Jan 08, 2026 10:23 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एक नाबालिग महिला निशानेबाज ने राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच अंकुश भारद्वाज पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। इस बीच नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने आरोपी कोच को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया है। भारद्वाज एसोसिएशन द्वारा नियुक्त 13 नेशनल पिस्टल कोच में से एक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप के मुताबिक कोच ने 'परफॉर्मेंस इवैल्युएशन' के नाम पर पीड़ित को फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित एक होटल के कमरे में बुलाया और वहां उससे रेप किया। उसने पीड़ित को धमकी दी कि अगर वह इसके बारे में किसो को भी जानकारी देगी तो उसका करियर बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएंगा।

एफआईआर के मुताबिक घटना 16 दिसंबर को हुई। उस वक्त दिल्ली के डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज में एक राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगित चल रही थी। एफआईआर के मुताबिक, कोच ने शुरुआत में पीड़ित से होटल की लॉबी में मिलने को कहा था लेकिन बाद में उसने परफॉर्मेंस इवैल्युएशन के नाम पर निशानेबाज पर होटल के कमरे में चलने का दबाव डाला। उसने कहा कि परफॉर्मेंस और उसकी निशानेबाज पर डीटेल में चर्चा के लिए मीटिंग जरूरी है। वहां पहुंचने पर उसने महिला निशानेबाज का रेप किया। उसके विरोध करने और मिन्नतों के बाद भी कोच नहीं रुका।

बाद में पीड़ित ने जब अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी तब उन्होंने मंगलवार को फरीदाबाद के एनआईटी महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अंकुश भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। उसने संबंधित होटल से घटना वाले दिन के सभी सीसीटीवी फुटेज मांगा है। अभी कोच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।