मीराबाई चानू वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाईं, 199Kg वजन उठाकर जीता सिल्वर; 3 साल में आया पहला मेडल
स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार पदक जीत चुकी हैं।

स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार पदक जीत चुकी हैं। चानू 2017 की वर्ल्ड चैंपियन और 2022 की रजत पदक विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया। पिछली बार उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।
उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।
मीराबाई चानू की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, उन्हें स्नैच वर्ग में संघर्ष करना पड़ा था और वह 87 किग्रा भार वर्ग में दो बार असफल रहीं। हालांकि, क्लीन एंड जर्क वर्ग में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तीनों प्रयासों में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने क्लीन एंड जर्क वर्ग में 109 किग्रा, 112 किग्रा और 115 किग्रा भार आसानी से उठाया। पिछली बार वह 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान 115 किग्रा भार उठा पाई थीं, जहां संयोग से उन्होंने रजत पदक जीता था।
चानू की यह जीत उल्लेखनीय है, क्योंकि वह 49 किग्रा भार वर्ग से नीचे आई हैं। इससे पहले, चानू के मुख्य कोच विजय शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का उद्देश्य 200 किग्रा के आंकड़े को पार करना और उन भारों को उठाना शुरू करना था जो चानू 49 किग्रा वर्ग में उठाती थीं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


