Hindi Newsखेल न्यूज़Lionel Messi came just for 10 minutes Fans riot in Kolkata Salt Lake Stadium fierce vandalism
Lionel Messi in Kolkata: सॉल्ट लेक स्टेडियम में तांडव, मात्र 10 मिनट के लिए आए मेसी; नाराज फैंस ने जमकर की तोड़फोड़

Lionel Messi in Kolkata: सॉल्ट लेक स्टेडियम में तांडव, मात्र 10 मिनट के लिए आए मेसी; नाराज फैंस ने जमकर की तोड़फोड़

संक्षेप:

Lionel Messi in Kolkata: लियोनेल मेसी को ‘GOAT भारत दौरा 2025’ का आगाज अच्छा नहीं रहा। वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मात्र 10 मिनट के लिए पहुंचे, जिससे फैंस काफी निराश हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम 45 मिनट का होना था।

Dec 13, 2025 01:39 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Lionel Messi in Kolkata: लियोनेल मेसी के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का आगाज अच्छा नहीं रहा। वह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मात्र 10 मिनट के लिए पहुंचे, जिससे फैंस काफी निराश हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्यक्रम 45 मिनट का होना था। फैंस को अच्छे से अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने तक का मौका नहीं मिला, जब मेसी स्टेडियम से निकले तो फैंस ने वहां तांडव शुरू कर दिया। गुस्साए फैंस ने कुर्सियां समेत वहां मौजूद सभी सामानों के साथ तोड़-फोड़ शुरू कर दी। फैंस ने मेसी के इस टूर के खराब मैनेजमेंट के आरोप भी लगाए हैं, फैंस ने यह भी कहा कि उनसे झूठे वादे भी किए गए हैं। फैंस ने अपने फेवरेट फुटबॉलर को देखने के लिए महंगी-महंगी टिकटे खरीदी थी, ऐसे में मात्र 10 मिनट के लिए उनका आना पैसे और समय दोनों की बर्बादी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:1000 इंटरनेशनल मैच जीतने से कितना दूर भारत? अभी तक सिर्फ 1 टीम कर पाई है ऐसा

ANI के अनुसार लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, “यह इवेंट बिल्कुल बेकार था। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उन्हें घेरे हुए थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या एक भी पेनल्टी नहीं ली। उन्होंने कहा था कि वे शाहरुख खान को भी लाएंगे। वे किसी को नहीं लाए। वह 10 मिनट के लिए आए और चले गए। इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए...”

ये भी पढ़ें:U19 एशिया कप में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से; जानें कब और कैसे देखें LIVE

जब से लियोनेल मेसी के भारत दौरे की खबर आई है, तब से पूरा देश फुटबॉलर के खुमार में डूबा हुआ है। शनिवार तड़के सुबह जब मेसी कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे तो दिसंबर की सर्दी के बावजूद हजारों की संख्या में प्रशंसक अर्जेंटीना के महान का स्वागत करने पहुंचे। मेसी तीन दिन को ‘GOAT भारत दौरा 2025’ के लिए यहां पहुंचे हैं और इन तीन दिनों में वह चार शहरों में विजिट करेंगे। हालांकि कोलकाता में इस टूर का आगाज अच्छा नहीं रहा।

बार्सीलोना के सुपरस्टार मेस्सी शनिवार को तड़के दो बजकर 26 मिनट पर यहां पहुंच गए और अपने फुटबॉल प्रेम के लिये मशहूर पूरा शहर मेसी के खुमार में डूब गया।

आठ बार बैलोन डीओर जीतने वाले मेस्सी इस बार ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ में फुटबॉल खेलने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है, जो शनिवार को कोलकाता से शुरू होगा और सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त होगा।

मेस्सी भारत में 72 घंटे से भी कम समय बिताएंगे, लेकिन इस दौरान वह चार महानगरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अपनी इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड हस्तियां और यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ निर्धारित बैठक भी शामिल है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।