Hindi Newsखेल न्यूज़India thrash Pakistan 5 2 in SAFF Womens Championship opener at the Dasharath Stadium
भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप में पाकिस्तान को 5-2 से हराया, आशालता ने खेला 100वां मैच

भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप में पाकिस्तान को 5-2 से हराया, आशालता ने खेला 100वां मैच

संक्षेप:

  • भारत ने गुरुवार को सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5-2 से हराया। इस मैच में कप्तान आशालता देवी ने टीम के लिए 100वां मैच खेला और स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी ने 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया।

Oct 17, 2024 09:17 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को दशरथ स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान को 5-2 से हराकर सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम पहले हाफ तक 4-1 से आगे थी। भारत ने तीन टीम के ग्रुप के शुरुआती मैच में जीत से तीन अंक हासिल किए। बांग्लादेश ग्रुप की तीसरी टीम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय कप्तान आशालता देवी ने देश के लिए 100वां मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की और स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली देश की पहली महिला फुटबॉलर बनीं। भारत के लिए ग्रेस डांगमेई (दो गोल), मनीषा, बाला देवी और ज्योति चौहान ने गोल किए जबकि पाकिस्तान के लिए सुहा हिरानी और कायला मैरी सिद्दीकी ने गोल दागे।

ये भी पढ़ें:विराट कोहली के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बनाई थी तगड़ी प्लानिंग, विलियम ने बताया

दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी अब तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर चार बार एक दूसरे से भिड़े हैं और सभी मुकाबलों में भारत विजेता रहा है। दशरथ स्टेडियम में यह मुकाबला देखने के लिए काफी भीड़ मौजूद थी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीन टीमों के ग्रुप में भारत ने शुरुआती मुकाबले में आसानी से तीन अंक हासिल किए, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।