Hindi Newsखेल न्यूज़India Lifts Squash World Cup Trophy first Asian country to achieve the feat Joshna Chinappa Abhay Singh Anahat Singh
भारत ने हांगकांग को हराकर जीता स्क्वैश वर्ल्ड कप का पहला खिताब, अनाहत ने इतिहास रचा

भारत ने हांगकांग को हराकर जीता स्क्वैश वर्ल्ड कप का पहला खिताब, अनाहत ने इतिहास रचा

संक्षेप:

भारत ने स्क्वैश के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहला स्क्वैश विश्व कप खिताब जीत लिया है। यह जीत भारतीय स्क्वैश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

Dec 14, 2025 10:53 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में हांगकांग को हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का अपना पहला खिताब जीता। इसी के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय स्क्वैश टीम ने खिताब तक पहुंचने के रास्ते में एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप स्टेज के मैचों में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 के समान अंतर से हराने के बाद, भारत ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और दो बार के विजेता मिस्र को 3-0 से हराकर मिक्स्ड-टीम स्क्वैश इवेंट में खिताब के लिए मुकाबला पक्का किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएसए रैंकिंग में 79वें स्थान पर मौजूद अनुभवी जोशना चिनप्पा ने भारत को शानदार शुरुआत दी, जब उन्होंने शुरुआती महिला एकल मुकाबले में दुनिया की नंबर 37 ली का यी को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से हराया। एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने पुरुष एकल वर्ग मे शानदार प्रदर्शन किया और 42वें नंबर के एलेक्स लाउ को 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़ें:लियोनेल मेसी के आने पर सचिन तेंदुलकर क्या बोले? 'क्रिकेट के भगवान' को मिला गिफ्ट

जीत और ऐतिहासिक खिताब पक्का करने के लिए, 17 साल की अनाहत सिंह आगे आईं और दबाव को शानदार तरीके से संभाला। दुनिया की नंबर 31 टोमाटो हो के खिलाफ, 28वें नंबर की भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे मैच में 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से जीत हासिल की, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि भारत को फाइनल मैच में हेनरी लेउंग के खिलाफ कोर्ट में उतरने के लिए पुरुष एकल नेशनल चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार की जरूरत नहीं पड़ी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।