Asian Games 2026 India Medals Tally: नितेश सिवाच ने 64 साल का इंतजार खत्म किया, श्रेयस की टीम ने सिल्वर किया पक्का

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India Asian Games Medals Tally Today- एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत ने 6 मेडल जीते। भारत अभी तक 10 गोल्ड समेत 64 मेडल जीत चुका है।

India Asian Games Medal tally LIVE
इंडिया एशियन गेम्स मेडल टैली

India Asian Games Medals Tally Today: एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए। सेलिंग में मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल की जोड़ी ने सिल्वर जीता, जबकि स्क्वॉश में महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा आर्चरी में टी गणेश मणि रत्नम ने ब्रॉन्ज जीता। भारत अभी तक एशियन गेम्स 2026 में 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 64 मेडल जीत चुका है। भारत के लिए निराशाजनक खबर आ जकी यह रही कि वॉलीबॉल में उन्हें पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपन उस समय टूट गया। नितेश सिवाच ने गुरुवार को पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों की ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारतीय फाइनलिस्ट के लिए 64 साल का इंतजार खत्म किया और देश के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा।

भारतीय मेंस क्रिके टीम ने श्रीलंका को हराकर सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है। 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से जंग होगी।

नितेश सिवाच को मिला रजत पदक

ग्रीको रोमन पहलवान नितेश सिवाच एशियाई खेलों में पुरुषों की 97 किलो कुश्ती में जापान के यूरी नकाजातो से 0 -4 से हार गए। खिताबी मुकाबले में सिवाच को जापान के यूरी नकाजातो ने हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सिवाच दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह उस खेल में एक ऐतिहासिक पदक है जिसमें देश ने पहले केवल चार कांस्य पदक जीते थे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान को 4-3 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है।

सेलिंग: मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबल ने सिल्वर जीता

मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल की भारतीय पुरुषों की स्किफ टीम ने रेस 9 में 23 स्कोर करके दूसरे स्थान पर रहकर शानदार सिल्वर मेडल जीता, जिसमें हांगकांग (ब्रॉन्ज़, 24) और साउथ कोरिया (27) को हराया, जबकि चीन ने गोल्ड (16) जीता।

स्क्वैश: महिला टीम ने ब्रॉन्ज जीता

भारतीय महिला टीम ने महिला टीम सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

आर्चरी: टी गणेश मणि रत्नम ने ब्रॉन्ज जीता

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों की कंपाउंड इंडिविजुअल में वियतनाम के कांग डुक डांग को हराकर ब्रॉन्ज जीता।

भारत ने एशियन गेम्स में अभी तक जीते कितने मेडल

गोल्डसिल्वरब्रॉन्जटोटल
10223163

एशियन गेम्स 2026 इंडिया विजेताओं की पूरी लिस्ट

नंबरएथलीटखेलइवेंटमेडल
1एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोदशूटिंगवूमेंस 10मी एयर राइफल टीमसिल्वर
2एलावेनिल वलारिवनशूटिंगवूमेंस 10मी एयर राइफलसिल्वर
3रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफल टीमसिल्वर
4हिमांशु ढिल्लोंशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफलसिल्वर
5रुद्रांक्ष पाटिलशूटिंगमेंस 10मी एयर राइफलब्रॉन्ज
6सुचिका तारियालमिक्स्ड मार्शल आर्टवूमेंस ट्रेडिशन -60किग्राब्रॉन्ज
7टीम इंडियाक्रिकेटवूमेंस टीमगोल्ड
8परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानशूटिंगवूमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
9अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खानशूटिंगमेंस स्कीट टीमब्रॉन्ज
10जय मीणासॉफ्ट टेनिसमेंस सिंगल्सब्रॉन्ज
11मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगवूमेंस 49 किग्रासिल्वर
12टीम इंडियाबैडमिंटनमेंस टीमब्रॉन्ज
13सतनाम सिंह, सलमान खानरोइंगमेंस डबल्स स्कलब्रॉन्ज
14रोशिबिना देवीवुशुवूमेंस 60किग्रा सांडासिल्वर
15अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवालशूटिंगमिक्स्ड स्कीट टीमब्रॉन्ज
16सीमाएथलेटिक्सवूमेंस 10,000 मीटरब्रॉन्ज
17टीम इंडियाएथलेटिक्समिक्स्ड 4x400 मीटरसिल्वर
18ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल, नीरज कुमारशूटिंगमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमसिल्वर
19कमलजीत, सुरुचि सिंहशूटिंगमिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टलगोल्ड
20दिया चितले/मानुष शाहटेबल टेनिसमिक्स्ड डबल्सब्रॉन्ज
21मनप्रीत कौरएथलेटिक्सशॉट पुटब्रॉन्ज
22गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेंस 10000 मीटरसिल्वर
23बरानिका इलांगोवनएथलेटिक्सवूमेंस पोल वॉल्टब्रॉन्ज
24सावन बरवालएथलेटिक्समैराथनसिल्वर
25तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद, आशी चौकशूटिंगवूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमसिल्वर
26जोशना चिनप्पा, वेलवन सेंथिलकुमारस्क्वैशमिक्स्ड डबल्सब्रॉन्ज
27टीम इंडियाकबड्डीवूमेंसगोल्ड
28टीम इंडियाकबड्डीमेंसगोल्ड
29तजिंदर पाल तूरएथलेटिक्सशॉट पुटसिल्वर
30पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेंस 400मीब्रॉन्ज
31अभय सिंहस्क्वैशमेंस सिंगल्ससिल्वर
32अनाहत सिंहस्क्वैशवूमेंस सिंगल्ससिल्वर
33हरिता भद्राएथलेटिक्सवूमेंस 200मीब्रॉन्ज
34एंसी सोजनएथलेटिक्सवूमेंस लॉन्ग जंपसिल्वर
35तेजस्विन शंकरएथलेटिक्सडेकाथलॉनब्रॉन्ज
36पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेंस 3000 मी स्टीपलचेजब्रॉन्ज
37सर्वेश कुशारेएथलेटिक्समेंस हाई जंपसिल्वर
38पिंकी बल्हाराकुराशवूमेंस -78 किग्राब्रॉन्ज
39ईशा सिंहशूटिंगवूमेंस 25 मीटर पिस्टलसिल्वर
40विथ्या रामराजएथलेटिक्सवूमेंस 400 मीटर हर्डल्सब्रॉन्ज
41गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेेंस 1500 मीटरसिल्वर
42पारुल चौधरीएथलेटिक्सवूमेेंस 1500 मीटरब्रॉन्ज
43मुरली श्रीशंकरएथलेटिक्समेंस लॉन्ग जंपब्रॉन्ज
44यशवीर सिंहएथलेटिक्समेंस जैवलिन थ्रोसिल्वर
45रोहित यादवएथलेटिक्समेंस जैवलिन थ्रोब्रॉन्ज
46नीरू ढांडा, मनीषा कीर, आशिमा अहलावतशूटिंगवूमेंस ट्रैप टीमसिल्वर
47नीरू ढांडाशूटिंगवूमेंस ट्रैपगोल्ड
48नरेंद्र बेरवालबॉक्सिंगमेंस +90किग्राब्रॉन्ज
49गुलवीर सिंहएथलेटिक्समेंस 5000 मीटरब्रॉन्ज
50गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा एसएस, अनिमेष कुजूर, हरिता भद्राएथलेटिक्स4x100 मिक्स्ड टीमब्रॉन्ज
51पूजा सिंहएथलेटिक्सवूमेंस हाई जंपब्रॉन्ज
52किरण पहल, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची चौधरी, विथ्या रामराजएथलेटिक्सवूमेंस 4x400 मीटर रिलेगोल्ड
53धर्मवीर चौधरी, मनु टीएस, जय कुमार, विशाल टीकेएथलेटिक्समेंस 4x400 मीटर रिलेब्रॉन्ज
54ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थीआर्चरीवूमेंस कंपाउंड टीमगोल्ड
55चिकिता तनिपार्थी, साहिल जाधवआर्चरीकंपाउंड मिक्स्ड टीमगोल्ड
56प्रिया घंघासबॉक्सिंगवूमेंस 60किग्राब्रॉन्ज
57नीरूना ढांडा, किनान चेनाईशूटिंगट्रैप मिक्स्ड टीमगोल्ड
58कपिल पोखरियाबॉक्सिंगमेंस 90 किग्राब्रॉन्ज
59साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु, कुशल दलालआर्चरीमेंस कंपाउंड टीमगोल्ड
60सुनील कुमाररेसलिंगग्रीको-रोमन 87किग्राब्रॉन्ज
61मनु फ्रांसिस और प्रिंस नोबलसेलिंगस्किफ टीमसिल्वर
62महिला टीमस्क्वॉशटीम इवेंटब्रॉन्ज
63गणेश मणि रत्नम थिरुमुरुआर्चरीमेंस कंपाउंड इंडिविजुअलब्रॉन्ज
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़सिवाच ने 64 साल का इंतजार खत्म किया, श्रेयस की टीम ने सिल्वर किया पक्का