एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते दिखे ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम ने शेयर की तस्वीर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनकी एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर सामने आई है। जिसको शाहबाद नदीम ने पोस्ट किया है।

 MS Dhoni Shahbaz Nadeem Rishabh pant
एमएस धोनी, शाहबाज नदीम ऋषभ पंत

भारतीय टीम अगस्त के दूसरे सप्ताह में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी ट्रेनिंग शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह इस समय रांची में हैं। पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एमएस धोनी और पंत एक साथ नजर आ रहे हैं। पंत इस समय सिर्फ खेल के लंबे प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वनडे और टी20 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है।

शाहबाज नदीम ने शेयर की तस्वीर

भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। शाहबाज नदीम ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एमएस धोनी और ऋषभ पंत के साथ दिख रहे हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक पंत इस समय रांची में हैं और एमएस धोनी के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''भारतीय क्रिकेट के दो सर्वश्रेष्ठ फिनिशर।'' पंत टेस्ट में भारत के लिए पहले पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पंत आगामी सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में होगा। श्रीलंका दौरा दक्षिण अफ्रीका से नवंबर में घरेलू मैदान पर 2-0 से मिली हार के बाद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ होगी। उससे पहले भारत ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़ को 2-0 से हराया था। फ़िलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत पांचवें, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।

बुमराह हुए फिट

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो जाने के कारण पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने की अनुमति दे दी है।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़धोनी के साथ ट्रेनिंग करते दिखे ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम ने शेयर की तस्वीर