हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह

Bhasha, एम्सटेलवीन
Follow us on Google News
share

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पुरुष हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच के तीसरे क्वार्टर में टीम की रक्षात्मक चूक भारी पड़ी जिसके कारण उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

India vs England Hockey
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हॉकी मैच

भारतीय मेंस हॉकी टीम के हेड कोच क्रेग फुल्टन ने बताया है कि टीम इंडिया को हॉकी विश्व कप के मैच में इंग्लैंड से हार का सामना क्यों करना पड़ा? कोच फुल्टन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मेंस हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच के तीसरे क्वार्टर में टीम की रक्षात्मक चूक भारी पड़ी, जिसके कारण उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में दो गोल किए लेकिन मध्यांतर के बाद वह उसी रक्षात्मक तीव्रता को बरकरार नहीं रख सका। फुल्टन ने मैच के बाद कहा, ''पहला हाफ अच्छा था। हमें जवाबी हमलों पर पेनल्टी कॉर्नर मिले और हमने बेहतर नियंत्रण के साथ अच्छी वापसी की। तीसरे क्वार्टर में हमारा डिफेंस उतना अच्छा नहीं था जितना होना चाहिए था।''

हम मौकों को गोल में नहीं तब्दील कर पाए- फुल्टन

उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड ने दुनिया की तीसरे नंबर की टीम के अनुरूप प्रदर्शन किया। हमने कुछ मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सके।'' हालांकि, फुल्टन ने कहा कि भारत को बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अंतिम पूल मैच से पहले जल्दी से अपनी गलतियों से उबरना होगा क्योंकि इस मुकाबले में हार की गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा, ''अगर हम आज जीत भी जाते तब भी हमें अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता। अंतिम मुकाबले में हमें गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखना होगा और थोड़ा संयम दिखाना होगा। हमें उन पर दबाव डालना होगा। फॉरवर्ड लाइन ने अच्छा खेला लेकिन हमें तीन या उससे अधिक गोल करने की जरूरत थी और हम केवल दो ही कर सके। यह सिर्फ दूसरा मैच है और हम इस हार से सीखेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ हमारे पास एक और बड़ा मौका है और खिलाड़ी इसके लिए प्रेरित हैं।''

भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल मनप्रीत सिंह ने भी रक्षात्मक चूकों पर निराशा जताई और पाकिस्तान के खिलाफ अधिक अनुशासन के साथ खेलने की जरूरत पर जोर दिया। मनप्रीत ने कहा, ''हम तीसरे क्वार्टर तक बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन आखिरी क्वार्टर में कुछ रक्षात्मक चूक हुईं, जो हमें भारी पड़ीं। कुल मिलाकर प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन शीर्ष टीमों के खिलाफ हमारा डिफेंस बहुत मजबूत होनी चाहिए और हमें अपने मौकों को भी गोल में बदलना होगा।''

भारत ने पेनल्टी कॉर्नर पर अलग-अलग रणनीतियां आजमाईं, लेकिन इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति ने मजबूती से उनका सामना किया। मनप्रीत ने कहा, ''हम पेनल्टी कॉर्नर पर अलग-अलग रणनीतियां आजमा रहे थे, लेकिन उन्होंने अच्छी तरह बचाव किया। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। पाकिस्तान के पास भी अच्छे पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं, इसलिए हमें उनके खिलाफ पीसी नहीं गंवाने होंगे। आगामी मैचों में हमें अधिक पीसी हासिल करने होंगे।'' मनप्रीत ने कहा कि भारत ने तय रणनीति के अनुसार खेला और अंतिम क्षण तक मौके बनाता रहा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीहॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? कोच ने बताई हार की वजह