Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीTeam India could not handle big match pressure vs Germany in Junior Hockey World Cup 2025 Semifinal says PR Sreejesh
जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्यों हार गई टीम? कोच पीआर श्रीजेश ने बताया कारण

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्यों हार गई टीम? कोच पीआर श्रीजेश ने बताया कारण

संक्षेप:

पिछली चैंपियन जर्मनी के हाथों जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में 1-5 से मिली हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच पी आर श्रीजेश ने कहा कि खिलाड़ी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके। यही टीम की हार का कारण बना।

Dec 08, 2025 09:43 am ISTBhasha चेन्नई
share Share
Follow Us on

7 बार जूनियर मेंस हॉकी विश्व कप जीतने वाली और मौजूदा चैंपियन जर्मनी के हाथों भारत की टीम को जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में 1-5 से करारी हार मिली। इस हार का कारण भारत की जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच पीआर श्रीजेश ने बताया है। महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश का कहना है कि खिलाड़ी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके और सेमीफाइनल में हार गए। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा कांस्य पदक अपने नाम कर सकती है। ब्रॉन्ज मेडल मैच मंगलवार 9 दिसंबर को खेला जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीआर श्रीजेश ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल पाए। जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे मैच में आसान मौके गंवाने से काम नहीं चलता।’’ भारतीय टीम पहले हाफ में ही तीन गोल से पिछड़ गई थी। भारत को एकमात्र पेनल्टी कार्नर मैच खत्म होने में दस मिनट बाकी रहते मिला, जिसे अनमोल इक्का ने गोल में भी बदला। हालांकि, तब तक मैच का नतीजा तय हो चुका था।

दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश ने कहा, ‘‘हमें काफी मौके मिले, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके। हम मैच में एक ही पेनल्टी कॉर्नर बना सके जिस पर गोल भी हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।’’ यह पूछने पर कि क्या टीम पर मानसिक दबाव था, कोच ने कहा ,‘‘ऐसा नहीं था, लेकिन कई बार माहौल और बड़े मैच का दबाव युवा खिलाड़ियों पर आ जाता है। विरोधी टीम अच्छा खेलती है तो हम बेसिक्स भूल जाते हैं। ये अनुभव से सीखेंगे और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन होगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपको पहले ही मिनट से विरोधी टीम के बराबर खेलना होता है, क्योंकि एक बार दबाव बनने के बाद उससे बाहर निकलना मुश्किल होता है। तीन गोल खाने के बाद मैच में वापसी करना आसान नहीं होता और हम उस दबाव से निकल नहीं पाये। यही हार का प्रमुख कारण रहा।’’ टीम इंडिया को अब आखिरी मुकाबले में कांस्य पदक के लिए दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली अर्जेंटीना की टीम से भिड़ना होगा। क्वार्टर फाइनल मैच में भी भारतीय टीम जैसे-तैसे जीत पाई थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।