Reactions: भारतीय हॉकी टीम बनी ACT चैंपियन, पीआर श्रीजेश बोले- आपने पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट दिया है
- भारतीय हॉकी टीम ACT यानी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन बनी है। इस पर पीआर श्रीजेश ने कहा है कि आपने पीएम मोदी को बर्थडे गिफ्ट दिया है, क्योंकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन भारत चैंपियन बना है।

भारतीय हॉकी टीम ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को भारत ने 1-0 के करीबी अंतर से रोमांचक मैच में मात दी। इस जीत के बाद खेल से जुड़े तमाम दिग्गजों के रिऐक्शन देखने को मिले। पूर्व गोलकीपर ने लिखा कि भारतीय हॉकी टीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्थडे गिफ्ट दिया है, क्योंकि 17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे है। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामकता दिखाई। इसके अलावा खुद कप्तान हरमनप्रीत लिखते हैं कि ये फाइनल कठिन था।
पेरिस ओलंपिक के बाद इंटरनेशनल हॉकी से रिटायरमेंट लेने वाले महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने लिखा, "अविश्वसनीय जीत के लिए नीला रंग पहने मेरे भाइयों को बधाई। आपने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को इस सुनहरे उपहार के साथ मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है! इस टीम पर गर्व है, भारतीय हॉकी पर गर्व है!"
बीसीसीआई के सचिव और आईसीसी के चेयरमैन बनने जा रहे जय शाह ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "मैं एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अपराजित अभियान को देखकर बहुत खुश हूं। भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में आक्रामक और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की! कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उनकी टीम को बधाई!"
भारतीय हॉकी का हमेशा सपोर्ट करने वाले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टीम की जीत पर लिखा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चीन को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई। टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखे और देश के लिए और अधिक गौरव लाए, यही कामना है। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने लिखा, "चीन में एक कठिन फाइनल के बाद एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को फिर से प्राप्त करने पर गर्व है! हमने एक टीम के रूप में काम करने का सही अर्थ क्या होता है, इसका उदाहरण दिया और हर समय एक-दूसरे का समर्थन किया। हमेशा समर्थन के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद और पर्दे के पीछे हमारे नायकों - कोच और सहयोगी स्टाफ का भी विशेष धन्यवाद! जय हिंद!"
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतकर रोमांचित हूं! इसे संभव बनाने के लिए मेरी टीम और समर्थकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। आगे और आगे जाने है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



