सविता पूनिया का खुलासा, बोलीं- पिछले साल हॉकी छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब…

Bhasha, नई दिल्ली
share

सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब उन्हें पूरा यकीन है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है।

Savita Punia
सविता पूनिया

हालात से परेशान होकर अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था, लेकिन इस साल विश्व कप और एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब उन्हें पूरा यकीन है कि ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है। एशियाई खेलों में 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई कर लिया है।

चीन के खिलाफ फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर जीत की सूत्रधार बनी सविता ने पीटीआई कार्यालय में विशेष बातचीत में कहा, '' विश्व कप में हमने ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण जीता और अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पदक जद में दिख रहा है।'' भारत के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी सविता ने कहा, ''मेरा सपना है ओलंपिक में पोडियम पर खड़े होना और मैं लॉस एंजिलिस के लिये पूरी तरह से तैयार हूं। तोक्यो का मलाल वहां मिटेगा, इसका पूरा यकीन है।''

सविता ने बताया कि पिछले साल उन्होंने हॉकी इंडिया को ईमेल कर दिया था कि वह संन्यास लेने जा रही है लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका गया। उन्होंने कहा, ''मैंने पिछले साल हॉकी इंडिया को ईमेल कर दिया था कि मुझे अब नहीं खेलना है लेकिन मुझे ऐसा करने से महासंघ ने रोका। मैं शिविर छोडकर घर भी चली गई थी लेकिन फिर शोर्ड मारिन कोच बनकर आये तो मुझे लगा कि अभी खेल सकती हूं।''

मैंने हॉकी को बहुत मिस किया- सविता

पद्मश्री से नवाजी जा चुकी 36 वर्ष की इस खिलाड़ी ने कहा, ''मैंने हॉकी को बहुत मिस किया। उपलब्धि अपनी जगह है लेकिन आप आनंद लेकर खेलते हैं तो और अच्छा करने का मन करता है। इस कोचिंग स्टाफ के साथ तोक्यो में खेल चुके थे और लगा कि फिर खेल सकती हूं।''

उन्होंने पिछले साल टखने की सर्जरी के बाद वापसी का श्रेय वेन लोम्बार्ड को दिया और यह भी कहा कि बेहतरीन गोलकीपिंग के लिये भले ही बिछू देवी और उनकी तारीफ हो रही है लेकिन इसके पीछे कई लोगों की मेहनत है। तीन बार एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रह चुकी सविता ने कहा, '' हमारी गोलकीपिंग की तारीफ हो रही है लेकिन इसके पीछे कोच शोर्ड मारिन, वेन और गोलकीपिंग सलाहकार पिरमिन ब्लाक का अहम योगदान भुलाया नहीं जा सकता।''

एशियाड फाइनल में चीन के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक बचाने से पहले उन्होंने 'चक दे इंडिया' की तरह कोच की तरफ नहीं बल्कि डगआउट में बैठी साथी गोलकीपर बिछू को देखा था। उन्होंने कहा, ' चीन की खिलाड़ी ने विश्व कप में बायीं ओर शॉट लेकर गोल किया था। मुझे देखना था कि वह फिर बायीं ओर मारेगी या दाहिने ओर। मैने बिछू के साथ आई कांटेक्ट किया और मैच से पहले हमने तय किया था कि बायीं ओर जाना है लेकिन थोड़ा रूककर और मैने वही किया।''

टीम की मेंटोर की भूमिका भी निभा रही सविता ने स्वीकार किया कि पिछले साल तक के हालात के बाद टीम को इस मुकाम तक लाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, '' पिछले दो साल में काफी दिक्कतें आ रही थी। बहुत मुश्किल था इस टीम को एक ईकाई बनाना। सीनियर होने के नाते मेरी भी बड़ी जिम्मेदारी थी कि मैदान के भीतर और बाहर तालमेल बना रहे क्योंकि सफलता तभी मिलेगी जब एक दूसरे के लिये खेलें। हमने इसी पर काम किया।''

सविता ने कहा कि इस टीम ने महिला हॉकी के लिये लोगों का नजरिया बदला है लेकिन अभी शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा, '' तोक्यो ओलंपिक में हम चौथे स्थान पर रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि यह प्रदर्शन पदक से कम नहीं है। लेकिन फिर पेरिस ओलंपिक में हम क्वालीफाई करने से चूके तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि तोक्यो का प्रदर्शन तुक्का था। लेकिन हमें खुद पर भरोसा था और नये कोचिंग स्टाफ के साथ फिर हमें नयी दिशा मिल गई।''

अपने करियर में कई रूढियों को तोड़ने वाली सविता ने कहा कि महिला खिलाड़ियों पर शादी, गृहस्थी, बढती उम्र का दबाव भी लोग अधिक बनाने लगते हैं लेकिन सफलता हर सवाल का जवाब होती है। उन्होंने कहा, '' मैं लकी रही हूं कि परिवार ने हमेशा साथ दिया लेकिन मैने अपनी कई सहेलियों का कैरियर इसी दबाव में खत्म होते देखा है। अगर उम्र के कारण मैं खेलना छोड़ देती तो आज उस स्वर्ण पदक से चूक जाती जिसके लिये बीस साल मेहनत की है।''

हॉकी को अलविदा कहने के बाद राजनीति में जाने की संभावना से इनकार करते हुए सविता ने कहा कि वह गोलकीपिंग अकादमी खोलना चाहती है। उन्होंने कहा, '' संन्यास के बाद भी मैं हॉकी से ही जुड़ी रहूंगी।मेरा मानना है कि घरेलू स्तर पर गोलकीपर पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता। मैं अपनी एक गोलकीपिंग अकादमी खोलना चाहूंगी ताकि भारतीय हॉकी को अच्छे गोलकीपर दे सकूं।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीसविता पूनिया का खुलासा- पिछले साल हॉकी छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन अब…