फोटो गैलरी

Hindi News खेल हॉकीUS Open womens final : ओसाका ने सेरेना को हराकर खिताब अपने नाम किया

US Open womens final : ओसाका ने सेरेना को हराकर खिताब अपने नाम किया

यूएस ओपन 2018 में जापान की नाओमी ओसाका ने अपना पहला ग्रेडस्लेम टाइटल जीतकर इतिहास लिख दिया है। खिताबी मुकाबले में ओसाका ने सेरना विलियम्स को 6-2, 6-4 से मात देकर खिताब अपने नाम कर...

Osaka beats Serena to win maiden Grand Slam title
1/ 2Osaka beats Serena to win maiden Grand Slam title
US Open 2018 women final
2/ 2US Open 2018 women final
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 09 Sep 2018 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

यूएस ओपन 2018 में जापान की नाओमी ओसाका ने अपना पहला ग्रेडस्लेम टाइटल जीतकर इतिहास लिख दिया है। खिताबी मुकाबले में ओसाका ने सेरना विलियम्स को 6-2, 6-4 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में ओसाका ने बेहतरीन प्रदर्शन पेश किया। ओसाका के प्रदर्शन को देखते हुए कमेंटेटर ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसा लग रहा है कि सेरेना अपने ही युवा अवतार के खिलाफ खेल रहीं हों।   

इससे पहले छह बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स अनास्तासिया सेवास्तोवा को हराकर नौवीं बार अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंची थी। यहां उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से था। वहीं सत्रहवीं वरीयता प्राप्त सेरेना की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर थी। आपको बता दें कि सेरेना पिछले साल अपनी बेटी के जन्म के बाद दूसरे ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचीं थी। वहीं 20वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने और जीतने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बनी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें