
हॉकी इंडिया 8वें वार्षिक पुरस्कार 2025 समारोह में देश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नवनीत कौर और हार्दिक सिंह ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। दिग्गज ओलंपियन जफर इकबाल को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के पूल बी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को हैदराबाद में स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला।

शोर्ड मारिन के टीम से जुड़ने के बाद उत्साह से भरी भारतीय टीम एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ क्वालीफायर में उरुग्वे के खिलाफ रविवार को हैदराबाद में अभियान की सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश करेगी।

भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच प्रो-लीग के रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली। ऑस्ट्रेलिया पेनल्टी शूटआउट में भारी पड़ा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं।
इंटरनेशनल बेइज्जती से पाकिस्तान हॉकी में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) चीफ ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस्तीफा भेज दिया है। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान बट पर दो साल का बैन लगा।
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया के उथल-पुथल भरे दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय महासंघ की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान उनकी टीम को न केवल होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा, बल्कि मैच खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े।
पीआर श्रीजेश फिर से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच बनना चाहते हैं। उन्होंने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया है। इस नियुक्ति पर अगले पखवाड़े में फैसला होने की संभावना है।
भारत को बृहस्पतिवार को एफआईएच मेंस प्रो लीग के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने चार गोल दागे। डोमेन ने 15, 20, 26, 60वें मिनट में गोल किए।
पाकिस्तान हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े क्योंकि धन के अभाव में पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल के बिल का भुगतान नहीं कर सका जिससे होटल बुकिंग रद्द हो गई।
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह समेत तीन खिलाड़ियों को प्रो लीग के आगामी सत्र से पहले संभावित खिलाड़ियों की सूची से बाहर के फैसला पर भले ही कई को हैरानी हुई हो लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फैसला पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही ‘अनुशासनात्मक’ कारणों से ले लिया गया था।