भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में मलेशिया को हराकर 5वीं बार जीता गोल्ड, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Malaysia Final result: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर पांचवीं बार गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिलस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

Hockey
भारतीय हॉकी टीम

India vs Malaysia Final result: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर पांचवीं बार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ भारतीय टीम ने लॉस एंजिलस 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब 21 गोल्ड मेडल हो गए हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों टीमों ने एशियन गेम्स में एक साथ गोल्ड मेडल जीता है। शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया था। महिला टीम ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ऐसा रहा मैच का हाल

फाइनल मुकाबला भारत ने एकतरफा कर दिया। मलेशिया के खिलाड़ी टक्कर नहीं दे पाए। खेल के पहले क्वार्टर में ही भारत के हरनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 14वें मिनट में मलेशिया ने एक-एक की बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में खेल के 23वें मिनट में भारत ने गोल किया और बढ़त को 2-1 कर ली। इस बार गुजराज सिंह ने गोल किया। तीसरे क्वार्टर में खेल के 42वें मिनट में हार्दिक ने स्कोर करके बढ़त को 3-1 कर दिया। चौथे क्वार्टर में खेल के 54वें मिनट में शिलानंद ने गोल दागा और उसके बाद 57वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल करके भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया।

एशियन गेम्स हॉकी पुरुष फाइनल फुल टाइम स्कोर

भारत- 5, मलेशिया- 1

भारत ने पांचवीं बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार बार गोल्ड मेडल पहले ही जीत लिया था। यह पांचवीं बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में चैंपियन बनी है। भारत ने पहली बार साल 1966 में बैंकाक में यह खिताब जीता था। इसके बाद 1998 में गोल्ड जीता। यह टूर्नामेंट भी बैकाक में हुआ था। साल 2014 में टीम इंडिया ने इंचियोन में खिताब जीता। इसके बाद साल 2023 में हांगझोऊ में भी टाइटल जीता। भारत डिफेंडिंग चैंपियन था और साल 2026 में खिबात बचाने में सफलता हासिल कर ली है।

सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया था, जबकि मलेशिया ने साउथ कोरिया को 2-1 से शिकस्त दी थी। स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय टीम ने एलए 2028 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। भारत ने पूल ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1, रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 8-2, जापान को 2-0 और बांग्लादेश को 10-0 से हराकर नॉकआउट राउंड में जगह बनाई। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे पाकिस्तान से मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा। वहीं, मलेशिया की बात करें तो उसने बिना कोई मैच हारे पूल बी में टॉप किया। ग्रुप स्टेज में उन्होंने उज्बेकिस्तान को 7-0, ओमान को 7-0 और थाईलैंड को 10-0 से करारी शिकस्त दी। साथ ही पाकिस्तान को 5-4 से हराया। इसके बाद सेमी-फाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीभारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर एशियन गेम्स में 5वीं बार जीता गोल्ड मेडल