भारत की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, कोरिया को दी करारी शिकस्त; अब जापान से टक्कर

मोहाली, भाषा
Follow us on Google News
share

India vs South Korea Semifinal: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी।

India vs South Korea semifinal Highlights
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी

पांच बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से बुधवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया। भारत के लिए लाकड़ा ने चौथे और 13वें मिनट जबकि दिलप्रीत ने 21वें और 25वें मिनट में दो दो गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में, सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में, अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में और विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में गोल किए जिससे भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल सांगजुन हान ने नौवें मिनट में किया। भारत का सामना गुरुवार को फाइनल में जापान से होगा।

मुकाबले में भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले

जापान ने दिन के पहले सेमीफाइनल में निर्धारित समय तक मलेशिया के खिलाफ गोलरहित बराबरी रहने के बाद शूटआउट में 5-3 से जीत दर्ज की। भारत ने राउंड रॉबिन चरण में भी दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था। मेजबान टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। उसने छह टीम के राउंड रॉबिन मुकाबलों में अपने सभी पांच मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत ने हाफ टाइम तक 6-1 की बड़ी बढ़त बना ली थी। टीम ने शुरुआती दोनों क्वार्टर में तीन-तीन गोल किए। मुकाबले में भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि दक्षिण कोरिया एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सका। लाकड़ा ने चौथे मिनट में मैदानी गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने नौवें मिनट में सांगजुन हान के मैदानी गोल की मदद से स्कोर 1-1 कर दिया। पर भारतीय टीम ने विपक्षी टीम के सर्कल में लगातार हमले किए और नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

अंतिम दो क्वार्टर में भारत ने एक-एक गोल किया

कप्तान हरमनप्रीत ने इस मौके को गोल में बदलकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद लाकड़ा ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले रिबाउंड पर अपना दूसरा गोल दागा और भारत की बढ़त 3-1 कर दी। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक प्रदर्शन जारी रहा। टीम ने पांच मिनट के भीतर तीन मैदानी गोल करके मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सुखजीत सिंह ने 21वें मिनट में मैदानी गोल किया। इसके कुछ ही सेकेंड बाद दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग दिया। दिलप्रीत ने 25वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत को हाफ टाइम तक 6-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम दो क्वार्टर में भारत ने एक-एक गोल किया। हाफ टाइम के छह मिनट बाद अंगद बीर सिंह ने मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद 54वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने एक और मैदानी गोल दागकर भारत की 8-1 से शानदार जीत पर मुहर लगा दी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीभारतीय टीम की ACT फाइनल में धमाकेदार एंट्री, कोरिया को दी करारी शिकस्त