IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत, अभिषेक ने आखिरी पलों में बचाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Pakistan Hockey Semifinal Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज की।

India vs Pakistan Hockey Match
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम

India vs Pakistan Hockey Semifinal Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष हॉकी सेमीफानल खेला गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4-1 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। सिर्फ 50 सेकंड बचे थे, जब अभिषेक ने गोल करके पाकिस्तान को हार थमाई। पाकिस्तान के पास आखिरी सेकंड में एक मौका था लेकिन हूटर बजते ही एक मिस्ड ट्रैप ने उसकी उम्मीदें खत्म कर दीं। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (पांचवां और 13वां मिनट ) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि सुखजीत सिंह (23वां) और अभिषेक (60वां) ने फील्ड गोल दागे। पाकिस्तान की ओर से कप्तान अबू बकर ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया जबकि शाहिद हन्नान (45वां) और राणा वाहिद (49वां) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल दागे।

भारत की फाइनल में किससे होगी टक्कर?

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें पाकिस्तान को हराने बाद अब गोल्ड मेडल मैच जीतने पर टिकी होंगी। एशियन गेम्स का गोल्ड जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम सीधे लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी और भारत इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगा। फाइनल शनिवार (3 अक्टूबर) को खेला जाएगा जिसमें भारत की टक्कर मलेशिया से होगी। मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में कोरिया को हराया। सेमीफाइनल की बात करें तो भारत ने पहले हाफ में तीन गोल करके 3-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरा हाफ पाकिस्तान के नाम रहा जिसने तीन गोल करके स्कोर 3-3 कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट तक जायेगा लेकिन आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले अभिषेक ने गोल करके भारत को फाइनल में पहुंचाया।

पाकिस्तान ने की भारत की बराबरी

हन्नान शाहिद ने तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान के लिए दूसरा गोल किया। भारत का डिफेंस दुविधा में लग रहा था और उसने बॉल को जल्दी क्लियर नहीं किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में वहीद राणा ने एक शानदार फील्ड गोल करके पाकिस्तान को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। पाकिस्तान ने आखिरी कुछ मिनटों में मैच पर कंट्रोल हासिल किया और भारत पर प्रेशर का ईनाम गोल के रूप में मिला।

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान का खुला खाता

भारत ने दूसरे क्वार्टर में तीसरा गोल किया। इस बार सुखजीत सिंह ने गोल दागा। शिलानंद लाकड़ा ने सर्कल के बीच में सुखजीत को एक शानदार पास दिया। सुखजीत ने तेजी से रिएक्ट किया, जिससे पाकिस्तान के डिफेंस और गोलकीपर हैरान रह गए। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले पाकिस्तान ने गोल का खाता खुला। पाकिस्तान के कप्तान अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। राजिंदर के बैकस्टिक लेने के बाद पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला।

भारत की पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त

भारत ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा। चार मौके गंवाने के बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से पाकिस्तान के नेट में गोल किया। गेंद पाकिस्तान के गोलकीपर के पैड के बीच से निकल गई। हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर के आखिर में शानदार शॉट लगाया। भारतीय कप्तान ने दिखाया कि उन्हें आज के समय के सबसे महान पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट में से एक क्यों माना जाता है। यह एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत का दसवां गोल है।

भारतीय टीम एशियन गेम्स में अजेय

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में भारत ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। भारत अब तक अजेय रहा। भारत ने पूल ए में टॉप पर रहने के बाद सेमीफाइनल में एंट्री की। भारत ने लगातार पांच मैच में विजयी परचम फहराया। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर की। फिर श्रीलंका को 16-1 और साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा। भारत ने जापान पर 2-0 बांग्लादेश पर 10-0 से जीत दर्ज की। दूसरी ओर पाकिस्तान पूल बी में शीर्ष पर रहने की राह पर था लेकिन मलेशिया के खिलाफ 4-5 की करीबी हार ने उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया। पाकिस्तान ने पूल मुकाबलों में थाईलैंड को 9-0, उज्बेकिस्तान को 5-1, चीन को 3-0 और ओमान को 7-2 से मात दी। भारत 2016 दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं हारा है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकीभारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत, अभिषेक ने आखिरी पलों में बचाया