FIH हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर: स्कॉटलैंड ने भारत को 2-2 की बराबरी पर रोका

Mar 10, 2026 07:45 am ISTVikash Gaur Bhasha, हैदराबाद
share

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के पूल बी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को हैदराबाद में स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला।

FIH हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर: स्कॉटलैंड ने भारत को 2-2 की बराबरी पर रोका

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के पूल बी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को हैदराबाद में स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला। इस परिणाम के साथ भारत और स्कॉटलैंड दोनों के नाम चार-चार अंक हो गए हैं। हालांकि, भारतीय महिला हॉकी टीम बेहतर गोल अंतर के कारण पूल तालिका में शीर्ष पर है।

जी.एम.सी. बालायोगी हॉकी मैदान पर खेले गए मैच में नवनीत कौर (18वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (29वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए, जबकि हीथर मैकएवान (छठे मिनट) और फियोना बर्नेट (33वें मिनट) ने स्कॉटलैंड के लिए गोल दागे। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों ने धैर्यपूर्वक पासिंग गेम खेलने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाया।

मैच के छठे मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति की चूक का स्कॉटलैंड ने फायदा उठाया और मैकएवान ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने लगातार आगे बढ़कर हमले किए। लालरेम्सियामी ने भारत के लिए पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन उदिता का ड्रैग-फ्लिक शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया। भारत ने दबाव बनाए रखा और 14वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन एक चूक के कारण स्कॉटलैंड को जवाबी हमला करने का मौका मिल गया, जिसे सुशीला ने रोका।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने जल्दी ही नियंत्रण हासिल कर लिया। 17वें मिनट में उन्हें तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। पेनल्टी कॉर्नर पर एक और चूक के बावजूद, नवनीत ने शानदार वापसी करते हुए सही पोजीशन ली और स्कॉटिश गोलकीपर जेसिका बुकानन को पछाड़ते हुए गेंद को गोल में डालकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। स्कॉटलैंड ने हमला तेज करते हुए लगातार भारतीय सर्कल में प्रवेश कर मेजबान टीम पर दबाव बनाया।

हालांकि, भारत ने 29वें मिनट में जोरदार वापसी की। पेनल्टी कॉर्नर से गोलपोस्ट से टकराकर वापस आई गेंद के बाद, सुनेलिता टोप्पो ने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को गोल में डाल दिया, जिससे भारत ने हाफ टाइम से पहले 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गेंद पर कब्ज़ा करने के लिए जमकर संघर्ष करती रहीं। 33वें मिनट में स्कॉटलैंड ने मैकएवान द्वारा बनाए गए एक शानदार मौके को बर्नेट ने गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

स्कॉटलैंड ने अगले कुछ मिनटों तक खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और भारत को आक्रमण करने का मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन बुकानन ने शानदार बचाव करते हुए उसे रोक दिया। भारत को आखिरी मिनटों में मैच का नौवां पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन बुकानन ने एक बार फिर शानदार बचाव कर बढ़त लेने से रोक दिया। भारत ने पूल चरण के शुरुआती मैच में उरुगवे को 4-0 से हराया था। अब टीम का अगला मुकाबला 11 मार्च को वेल्स से होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।