IND vs PAK: भारत ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को धोया, 16 साल बाद 5-3 से हराया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IND vs PAK Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को हॉकी विश्व कप मुकाबले में 5-3 से धोया। ये भारत की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। 

india vs pakistan hockey
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी विश्व कप लाइव

IND vs PAK Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को हॉकी विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप डी मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के साथ टॉप-2 में जगह बनाई और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथे और 21वें मिनट) और अभिषेक (11वें और 24वें मिनट) ने दो दो गोल जबकि हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (22वें और 46वें मिनट) ने दो गोल और सूफयान खान ने 24वें मिनट में एक गोल किया।

हरमनप्रीत ने किया पहला गोल

इससे पहले दिन में, इंग्लैंड ने वेल्स को 8-2 से बुरी तरह हराकर ग्रुप में टॉप किया। वे अपनी जीत से मिले तीन पॉइंट (और 2 गोल अंतर) के साथ दूसरे राउंड में जाएंगे, जहां भारत और इंग्लैंड के साथ नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना या न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम शामिल होगी। हरमनप्रीत ने पारंपरिक अंदाज में दिन का स्कोरिंग शुरू किया, उन्होंने पांचवें मिनट में खेल के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ़्लिक करके गेंद को निचले दाएं कोने में पहुँचाया। छह मिनट बाद, अभिषेक ने शानदार खेल दिखाते हुए और गोल के सामने बेहतरीन ड्रिबलिंग करके 11वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया।

21वें मिनट में हरमनप्रीत फिर से एक्शन में दिखे। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर एक चालाकी भरा पास देने की कोशिश की, लेकिन गेंद वापस उनके पास आई और उन्होंने पास से जोरदार स्लैप शॉट लगाकर गोल कर दिया।

पाकिस्तान ने खोला खाता

इससे पाकिस्तान की टीम जैसे जाग गई और हनान शाहिद ने अपनी ड्रिबलिंग और रफ्तार का इस्तेमाल करते हुए ठीक एक मिनट बाद शानदार फ़ील्ड गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। 24वें मिनट में, दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया: अभिषेक ने गोल के सामने एक और शानदार ड्रिबलिंग की और अपनी 3डी स्किल्स दिखाईं, जिसके बाद सुफ़यान ने पाकिस्तान के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ़्लिक से गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया।

इस तरह हाफ-टाइम हुआ, जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी था, लेकिन भारत ने दूसरे हाफ़ की शुरुआत बेहतर ढंग से की। पांच मिनट के अंदर ही, सुखजीत सिंह पर अरशद लियाकत के खतरनाक टैकल की वजह से भारत को 34वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हार्दिक ने बिना किसी गलती के उसे गोल में बदल दिया।

तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा और उन्होंने गेम पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत बहुत बेहतर तेज़ी के साथ की। शाहिद ने 'हाई प्रेस' का फायदा उठाते हुए सूरज करकेरा के खिलाफ 46वें मिनट में 'वन-ऑन-वन' स्थिति बनाई और बड़ी आसानी से गेंद को नियर पोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया। स्कोर 5-3 होने के बाद पाकिस्तान को फिर से पूरी ताकत लगाने का हौसला मिला और मैच का अंत काफी रोमांचक रहा, लेकिन भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम था। पाकिस्तान इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की थी और पहले मुकाबले में वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की। हालांकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत अभी पूल डी में 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान को अपने तीन मैचों में एक अंक मिला है। वेल्स के खिलाफ उनका मैच ड्रॉ रहा और इंग्लैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला वेगनेर स्टेडियम पूल-डी के इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के सभी टिकट बिक गईं थी।

India vs Pakistan hockey World Cup 2026 LIVE:

चौथा क्वार्टर

पाकिस्तान ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया है। पाकिस्तान का ये तीसरा गोल है। जबकि भारत ने पांच किए हैं। आदित्य लालाजे येलो कार्ड मिला और वह मैच से बाहर हो गए हैं। क्योंकि अब सिर्फ कुछ मिनट बचे हैं। इसके साथ ही भारत ने 5-3 से मैच अपने नाम किया।

तीसरा क्वार्टर

भारत और पाकिस्तान की टीमें अपनी बढ़त को मजबूत करने के इरादे से उतरी हैं। भारत ने जल्द ही मैच का अपना पांचवां गोल किया और अब स्कोर 5-2 हो गया है। इस बार पाकिस्तान गोल करने में असफल रहा। भारत ने तीसरे क्वार्टर के खत्म होने पर 5-2 की बढ़त बनाई है।

दूसरा क्वार्टर

दूसरा क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारत ने अभी तक बढ़त बनाए हुए है। भारत ने छठे मिनट में गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान ने सातवें मिनट में गोल करके अपना खाता खोला। पाकिस्तान ने कुछ देर में फिर गोल कर दिया है और अब स्कोर 4-2 है।

पहला क्वार्टर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल कर दिए हैं। भारत ने मैच के 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत कौर की बदौलत गोल कर दिया। इसके बाद 11वें मिनट में भारत ने बढ़त 2-0 कर दी। पाकिस्तान की टीम पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर सकी।

इंग्लैंड पूल डी में सबसे आगे

फ़ॉर्मेट के अनुसार पहले चरण में चार पूल में से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रहेंगी, जबकि निचली दो टीमें क्लासिफिकेशन मैचों में चली जाएंगी। पूल डी से इंग्लैंड और भारत ने दूसरे दौर के लिये क्वालीफाई कर लिया। इंग्लैंड से पहले दौर में हारने वाली भारतीय टीम दूसरे दौर में कोई अंक लेकर नहीं जायेगी।

16 साल बाद विश्व कप में हुई भिड़ंत

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमों का पिछला मुकाबला 16 साल पहले दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर हुआ था जब राजपाल सिंह की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने 4 -1 से जीत दर्ज की। एशियाई दिग्गज भारत और पाकिस्तान का सामना विश्व कप में 16 साल बाद बुधवार को वेगनेर स्टेडियम पर होगा । इससे पहले हॉकी के महासमर में दोनों टीमों की टक्कर 2010 में हुई थी जबकि 2014 और 2023 विश्व कप में पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका था और 2018 में दोनों टीमों का सामना नहीं हुआ था ।

भारत अपने पड़ोसी देश के खिलाफ हालिया शानदार रिकॉर्ड के साथ मैदान में उतरा। पिछले 10 वर्षों में, 2016 साउथ एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से दोनों टीमें 20 बार आमने-सामने हुई हैं, जिनमें से भारत ने 18 मैच जीते हैं और बाकी दो मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान ने एक दशक से भारत को नहीं हराया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़हॉकी वर्ल्ड कपभारत ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को धोया, 16 साल बाद 5-3 से हराया