Hindi News खेल हॉकी वर्ल्ड कप

हॉकी वर्ल्ड कप 2023

एफआईएफ मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन इसटूर्नामेंट का आयोजन करवाता है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियममें इसके मैच खेले जाने हैं। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने दिसंबर 2018 में घोषणा की थी कि हॉकी वर्ल्ड कप का 15वांएडिशन जुलाई 2022 या फिर जनवरी 2023 में कराया जाएगा। मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के 15वें सीजन की मेजबानी का जिम्मा भारतको दिया गया। चार पूल हैं और चारों में चार-चार टीमें हैं। भारत पूल डी में है, इसी पूल में इंग्लैंड, स्पेन औरवेल्स भी हैं।

हॉकी वर्ल्ड कप के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न

हॉकी में भारत ने कितने वर्ल्ड कप जीते हैं?

भारत ने महज एक बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 1975 में मेंस हॉकी वर्ल्डकप खिताब जीता था।

2023 हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कौन कर रहा है?

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है।

भारत कितनी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है?

यह चौथा मौका है जब भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले मुंबई में 1982 में,दिल्ली में 2010 में और ओडिशा में 2018 में भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है।

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम कौन सी है?

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम पाकिस्तान की है, जिसने चार बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमायाहै। 2023 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हालांकि पाकिस्तान क्वॉलिफाई भी नहीं कर पाया है।

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन टीम कौन सी है?

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन टीम बेल्जियम है।