भारत ने महज एक बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 1975 में मेंस हॉकी वर्ल्डकप खिताब जीता था।
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है।
यह चौथा मौका है जब भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले मुंबई में 1982 में,दिल्ली में 2010 में और ओडिशा में 2018 में भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है।
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम पाकिस्तान की है, जिसने चार बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमायाहै। 2023 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हालांकि पाकिस्तान क्वॉलिफाई भी नहीं कर पाया है।
मेंस हॉकी वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन टीम बेल्जियम है।