Hindi Newsखेल न्यूज़Former world billiards champion Manoj Kothari passes away who was national Coach of billiards team
पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन, भारत की टीम के थे हेड कोच

पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन, भारत की टीम के थे हेड कोच

संक्षेप:

पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का सोमवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई’ को दी।

Jan 06, 2026 05:59 am ISTVikash Gaur Bhasha, कोलकाता
share Share
Follow Us on

पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का सोमवार 5 जनवरी 2026 को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई’ को दी। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र सौरव कोठारी (पूर्व विश्व चैंपियन) और बेटी श्रेया कोठारी हैं। राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच कोठारी का तिरुनेलवेली के एक अस्पताल में एक सप्ताह से अधिक समय से इलाज चल रहा था। परिवार के सदस्य ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को तिरुनेलवेली के पास हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व विश्व चैंपियन कोठारी तीन दशकों से अधिक समय तक भारतीय बिलियर्ड्स में एक प्रभावशाली व्यक्ति रहे थे। उनके बेटे सौरव ने भी ‘क्यू खेलों (बिलियर्ड्स और स्नूकर)’ में भारत के आधुनिक महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। कोठारी ने 1990 में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर वैश्विक ख्याति प्राप्त की। इस खिताब ने उन्हें खेल के सफल खिलाड़ियों में शामिल करने के साथ विश्व बिलियर्ड्स मानचित्र पर भारत की बढ़ती साख को दर्शाया था।

उन्होंने 1997 में विश्व युगल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतकर एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। यह शीर्ष स्तर पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने 2011 से भारतीय बिलियर्ड्स टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य करना शुरू किया। यह पद उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक संभाला, इस दौरान उन्होंने कई विश्व खिताब जीते और खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मार्गदर्शन दिया।

उनका प्रभाव सौरव के करियर में सबसे अधिक दिखाई दिया, जो एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जहां बिलियर्ड्स का गहरा प्रभाव था। कोठारी की भूमिका एक अभिभावक से कहीं अधिक थी। उन्होंने एक तकनीकी कोच, रणनीतिकार और अनुशासक की भूमिका निभाई। इससे उनके बेटे को संयम और धैर्य के साथ ऐसे खिलाड़ी के रूप में ढलने में मदद मिली जो विश्व स्तर पर सफलता प्राप्त करने में सक्षम था।

भारतीय खेल में उनके अपार योगदान को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने 2005 में कोठारी को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह खेल में आजीवन उपलब्धि के लिए देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा प्रदान किया गया था। भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) ने कोठारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बीएसएफआई अध्यक्ष एस बालासुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘हम पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन और राष्ट्रीय मुख्य कोच मनोज कोठारी के निधन की खबर बड़े दुख के साथ साझा कर रहे है। बीएसएफआई की ओर से मैं इस कठिन समय में मनोज कोठारी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका निधन स्नूकर जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

सौरव ने कहा कि उनके पिता का प्रभाव खिताबों और ट्रॉफियों से कहीं अधिक व्यापक था। उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘उनकी निस्वार्थ सेवा ने कई ऐसे खिलाड़ियों को जन्म दिया जो आगे चलकर खेल के चैंपियन बने। वे एक जीवित किंवदंती थे जिन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कल लौट रहे हैं और कोलकाता में शोक सभा होगी।’’

कोलकाता के सौरव ने 2025 में कई बार के चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। वह इससे पहले 2018 में डब्ल्यूबीएल के बैनर तले विश्व बिलियर्ड्स के विजेता बने थे। मनोज और सौरव कोठारी किसी भी खेल में विश्व चैंपियन बनने वाली एकमात्र पिता-पुत्र की जोड़ी हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।