FIFA वर्ल्ड कप 2026 के चार सेमीफाइनलिस्ट कौन? जानिए स्टार खिलाड़ी से लेकर टीम के नारे तक

न्यूयॉर्क, भाषा
Follow us on Google News
share

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो गई है। अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड के अलावा स्पेन ने टॉप-4 में जगह बनाई। चलिए, आपको इन टीमों के स्टार खिलाड़ी और नारे के बारे में बताते हैं।

Lionel Messi Fifa World Cup 2026

लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना या कीलियन एमबाप्पे की फ्रांस या फिर हैरी केन की इंग्लैंड ? फुटबॉल के महासमर से अगर आपकी पसंदीदा टीम बाहर हो गई है और आपको समझ में नहीं आ रहा कि सेमीफाइनल में किस टीम का समर्थन करें तो यह आपके लिए है। इसके लिए FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बारे में हम संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं ताकि आप खुद चयन कर सकें।

अर्जेंटीना:

स्टार खिलाड़ी : लियोनेल मेसी, नाम तो सुना होगा।

जानकारी: 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहती है अर्जेंटीना। मेसी वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 21 गोल कर चुके हैं और इस बार टूर्नामेंट में आठ गोल करके शीर्ष पर हैं। क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में दो गोल करके अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से हराया।

नारा: 'वामोस, वामोस अर्जेंटीना ''।

अर्जेंटीना को क्यों चुने: शर्तिया अच्छा प्रदर्शन, दस नंबर की जर्सी वाले (मेसी) का जादुई खेल।

कीलियन एमबाप्पे,

फ्रांस:

स्टार खिलाड़ी: कीलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे

जानकारी: 2018 में चैम्पियन, 2022 में उपविजेता और इस साल की प्रबल दावेदार । विश्व कप के दिग्गज फ्रांस के कोच दिदियेर डेसचैम्प्स बतौर कप्तान 1998 में खिताब जीत चुके हैं जब जिनेदीन जिदान टीम में हुआ करते थे। वहीं 20 साल बाद बतौर कोच टीम को खिताब दिलाया।

नारा: 'एलेज लेस ब्लूज'।

फ्रांस को क्यों चुने: अगर आपको गगनचुंबी इमारतें, शैंपेन, फैशन, फ्रेंच ब्रेड पसंद है। फुटबॉल में जबर्दस्त आक्रमण पंक्ति।

हेरी केन

इंग्लैंड:

स्टार खिलाड़ी: हैरी केन, जूड बेलिंगहम

जानकारी : इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने 1966 विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। इंग्लैंड ने फुटबॉल का अविष्कार किया लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। 'वाइकिंग रो' स्टार एर्लिग हालैंड की नॉर्वे को हराकर अंतिम चार में पहुंची इंग्लैंड।

नारा: 'इट्स कमिंग होम'।

इंग्लैंड को क्यों चुने: बरसों की नाकामी का दर्द। इसके अलावा ब्रिटिश रॉकबैंड ओएसिस, शेर, मछली और चिप्स।

लमाइन यमल

स्पेन:

स्टार खिलाड़ी : लमाइन यमल, रोड्री

जानकारी: स्पेन ने टूर्नामेंट में बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं गंवाया। यमल जैसा विंगर टीम में है जिसके कमाल के प्रदर्शन से टीम ने 2024 में यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। सोमवार को यमल का जन्मदिन है। वह 19 साल के हो जाएंगे।

नारा: 'लोलोलोलो'।

स्पेन को क्यों चुने: गेंद पर कमाल का नियंत्रण, जबर्दस्त विंगर और अगर आप स्पेनिश व्यंजनों के दीवाने हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Hindi News के साथ Neeraj Chopra CWG 2026 Live, Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsखेल न्यूज़फुटबॉलFIFA WC के चार सेमीफाइनलिस्ट कौन? जानिए स्टार खिलाड़ी से लेकर टीम के नारे तक