कतर और सऊदी अरब ने फुटबॉल विश्व कप का टिकट कटाया

कतर और सऊदी अरब ने फुटबॉल विश्व कप का टिकट कटाया

संक्षेप:

कतर और सऊदी अरब ने एशियाई क्वालीफाइंग में अपने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

Oct 15, 2025 12:29 pm ISTBhasha नई दिल्ली
share

कतर और सऊदी अरब ने एशियाई क्वालीफाइंग में अपने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कतर ने चौथे दौर के मैच में दोहा में संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से हराया जबकि सऊदी अरब ने जेद्दा में इराक के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला, जिससे वे 48 टीमों के विश्व कप के लिए एशिया से क्वालीफाई करने वाली सातवीं और आठवीं टीम बन गईं।

कतर दूसरी बार विश्व कप में भाग लेगा। पिछली बार मेजबान होने के कारण वह पहली बार विश्व कप में खेला था। इस तरह से यह पहला अवसर है जबकि उसने क्वालिफिकेशन के जरिए विश्व कप में जगह बनाई। सऊदी अरब सातवीं बार विश्व कप में भाग लेगा।

कतर और सऊदी अरब से पहले एशिया से जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने जून में ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।