
अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी पर केरल के खेल मंत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पैसे लेकर खेलने नहीं आने का आरोप। धोखा देने का आरोप। इतना ही नहीं, केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने यह भी दावा किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने 5 अन्य देशों के साथ भी ऐसा किया है।

फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए पिछले ढाई साल से चली क्वालीफाइंग प्रक्रिया के बाद सभी 48 टीम तय हो गई हैं। अब जून में ये वर्ल्ड कप तीन देशों को मिलकर आयोजित करना है।

ईरान की महिला फुटबॉल टीम के अधिकतर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए। ईरान की टीम के सात सदस्यों ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के शरण देने की प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

दिल्ली को 2027 में होने वाले एशिया कप तीरंदाजी के दूसरे चरण की मेजबानी मिली है, जिससे भारत 22 साल में पहली बार किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
फुटबॉलर ने मैच में गेंद लगने के बाद सीगल पक्षी को सीपीआर देकर बचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। यह वाकया इस्तांबुल में एमेच्योर मैच के दौरान हुआ।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ यानी एआईएफएफ ने 14 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के संक्षिप्त सत्र के लिए 'फैनकोड' को विशेष वैश्विक प्रसारण अधिकार प्रदान किए।
विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि 2030 में होने वाले विश्व कप के नॉकआउट चरण के मैच कहां खेले जाएंगे लेकिन स्पेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि स्पेन फाइनल की मेजबानी करेगा।
दिग्गज खिलाड़ी आशालता देवी का मानना है कि भारत का फीफा वर्ल्ड कप खेलने का सपना अब भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि खेल की जमीनी स्तर पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
इंडियन सुपर लीग (ISL) के लिए 13 क्लबों ने मंजूरी दी है। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने ऐलान किया था कि आईएसएल में सभी 14 क्लब भाग लेंगे। एआईएफएफ को ओडिशा एफसी के आने की उम्मीद है।
भारतीय फुटबॉल से संकट के बादल छंट गए हैं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंंगलवार को बड़ा ऐलान किया। इंडियन सुपर लीग (ISL) का 14 फरवरी से आगाज होगा।