Hindi Newsखेल न्यूज़फुटबॉलMeeting Lionel Messi was a dream and a privilege his artistry is my therapy when I am feeling down says Sunil Chhetri
लियोनेल मेसी से मिले सुनील छेत्री, बोले- उनसे मिलना एक सपना था और मैं जब भी दुखी होता हूं तो...

लियोनेल मेसी से मिले सुनील छेत्री, बोले- उनसे मिलना एक सपना था और मैं जब भी दुखी होता हूं तो...

संक्षेप:

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी से उनके ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के दौरान मिलना पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के लिए ‘एक सपना और फर्ज’ था, क्योंकि चोट की वजह से वह इस कार्यक्रम में भाग लेने से लगभग वंचित हो गए थे।

Dec 16, 2025 05:54 am ISTBhasha मुंबई
share Share
Follow Us on

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के दौरान भारत आए। इस महान खिलाड़ी से मिलना पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के लिए ‘एक सपना और फर्ज’ था, क्योंकि चोट की वजह से वह इस कार्यक्रम में भाग लेने से लगभग वंचित होने वाले थे। हालांकि, उनके अंदर के एक फैन ने उनको इस कार्यक्रम में आने पर मजबूर कर दिया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले छेत्री 95 गोल के साथ इतिहास में चौथे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप जीतने वाले कप्तान की यात्रा के तीसरे चरण में छेत्री रविवार को मुंबई में मेसी से मिले। मेसी 115 गोल के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व भारतीय कप्तान ने मेसी को ऐसा खिलाड़ी बताया, जिसकी फुटबॉल मैदान पर ‘कला’ उनके लिए तब ‘इलाज’ का काम करती है, जब वह दुखी महसूस करते हैं। छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘हमारे खेल के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया है उसके लिए लियोनल मेसी को निजी तौर पर धन्यवाद देना एक सपना और फर्ज दोनों जैसा लगा।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मुझे चोट लगी थी जिसकी वजह से मैं लंगड़ाकर चल रहा था और कहने की जरूरत नहीं है, जब मैं पिच के बजाय फिजियो की टेबल पर अधिक समय बिताता हूं तो मुझे यह पसंद नहीं आता। मैं मुंबई जाने से लगभग चूक गया था, जब तक कि मेरे अंदर के प्रशंसक ने बगावत नहीं की और मैं चला गया। पता चला कि उस आदमी से मिलना जो मुझे बहुत खुश करता है और जिसकी कला मेरे सभी दुखों का इलाज है, वही मुझे चाहिए था।’’

लियोनेल मेसी ने सुनील छेत्री के साथ बातचीत में समय बिताया और उन्हें अपनी अर्जेंटीना टीम की जर्सी भी दी। सुनील छेत्री ने लुइ सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल से मिलकर भी खुशी जाहिर की, जो मेसी के साथ भारत इस दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रोड्रिगो डि पॉल जैसे एक और विश्व कप विजेता से मिलकर बहुत अच्छा लगा और फिर हमारी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन नंबर नौ खिलाड़ी लुइ सुआरेज के साथ तस्वीर खिंचाने के लिए बच्चों जैसा रोमांच था।’’

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।