Hindi Newsखेल न्यूज़फुटबॉलIndia s friendly match vs Argentina in Kochi postponed lionel Messi will not visit Kerala next month
अर्जेंटीना का कोच्चि में फ्रेंडली मैच स्थगित, अगले महीने केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी

अर्जेंटीना का कोच्चि में फ्रेंडली मैच स्थगित, अगले महीने केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी

संक्षेप: अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी अगले महीने केरल का दौरा नहीं करेंगे। इस दौरे के प्रायोजक ने शनिवार को यह घोषणा की। इसको स्थगित होने के पीछा का कारण फीफा से अनुमति मिलने में देरी है। 

Sat, 25 Oct 2025 11:04 AMBhasha नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी नवंबर में भारत आने वाले थे और केरल में एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और लियोनेल मेसी अगले महीने केरल का दौरा नहीं करेंगे। इस दौरे के प्रायोजक ने शनिवार को यह घोषणा की। इससे पहले इस प्रस्तावित फुटबॉल मैच के प्रायोजक एंटो ऑगस्टीन ने केरल के खेल विभाग के साथ मिलकर घोषणा की थी कि मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम 17 नवंबर को कोच्चि में एक मैत्री मैच खेलेगी।

ऑगस्टीन ने अब अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि यह मैच अगले महीने नहीं होगा। ऑगस्टीन ने लिखा, ‘‘फीफा की अनुमति मिलने में देरी को देखते हुए, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) के साथ चर्चा के बाद इस मैच को नवंबर की विंडो से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।’’उन्होंने कहा कि केरल में यह मैच अगले अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा और नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फीफा से अभी तक आयोजकों को अनुमति नहीं मिली है।

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहमान के कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मैच स्थगित किए जाने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि विभाग संबंधित अधिकारियों से बात करेगा और कार्यक्रम में बदलाव की पुष्टि करेगा। इससे पहले एएफए के प्रतिनिधियों ने सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कोच्चि स्थित जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया था। जाहिर है कि अब 2026 में इस मुकाबले का आयोजन हो सकता है और तभी लियोनेल मेसी भारत आ सकते हैं। फिलहाल के लिए उनके भारत आने पर विराम लग गया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।