फुटबॉल बिकाऊ नहीं है...FIFA प्रमुख पर भड़का यूरोप, दे डाली विश्व कप बॉयकॉट की धमकी

Bhasha, जेनेवा
Follow us on Google News
share

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो फुटबॉल के खेल को बेचने पर आतुर दिखाई दिए। ऐसे में पूरा विश्व एकजुट नजर आ रहा है, जिससे फीफा प्रमुख को उल्टे पांव लौटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 

Gianni Infantino
जियानी इन्फेंटिनो

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की विश्व कप समेत प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिताओं में निजी निवेशकों को हिस्सेदारी देने की विवादित योजना के खिलाफ यूरोपीय देशों ने बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को फीफा विश्व कप और उसकी सभी प्रतियोगिताओं के बहिष्कार करने पर सहमति जता दी है। उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ (कॉनकाकाफ) ने भी इस प्रस्ताव को खारिज कर इन्फेंटिनो पर दबाव और बढ़ा दिया।

यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूईएफए) ने अपने 55 सदस्य देशों की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक के बाद कहा, ''यूईएफए और उसके सदस्य संघ फीफा की किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे।'' फीफा का अगला निर्धारित टूर्नामेंट पांच सितंबर से पोलैंड में आयोजित होने वाला अंडर-20 महिला विश्व कप है। वहीं, 2035 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए ब्रिटेन के चारों फुटबॉल संघ संयुक्त रूप से एकमात्र दावेदार हैं, जिस पर 23 नवंबर को फैसला होना है।

यूईएफए ने अपने बयान में कहा, ''कुछ चीजें बिकाऊ नहीं होतीं। फीफा विश्व कप फुटबॉल की धरोहर है और हमेशा रहेगा। जब तक यूरोप की आवाज सुनी जाएगी, इसे कभी बिक्री के लिए नहीं रखा जाएगा।'' सूत्रों के अनुसार, इन्फेंटिनो ने फीफा के 211 सदस्य देशों को मध्य सितंबर तक एक प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए कहा है। इसके तहत प्रत्येक सदस्य संघ को मौजूदा वित्तीय आर्थिक सहायता एक करोड़ की जगह दो करोड़ डॉलर देने का वादा किया गया है।

कॉनकाकाफ ने भी बृहस्पतिवार को अपने 41 सदस्यो की बैठक में इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। संगठन ने कहा कि सदस्य देशों ने प्रस्ताव को लेकर पारदर्शिता की कमी, अत्यंत कम समयसीमा और फीफा की संबंधित प्रशासनिक संस्थाओं से मंजूरी न लेने पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि इतिहास के सबसे अधिक लाभदायक विश्व कप के बाद बाहरी निवेश की आवश्यकता आखिर क्यों है।

इससे पहले मंगलवार को सामने आई जानकारी के अनुसार, फीफा अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को 'फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज (एफएफई)' नामक लगभग 20 अरब डॉलर मूल्य की नई सहायक कंपनी में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। इसमें 20 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी निवेशकों को दी जाएगी। प्रमुख निवेशक के रूप में न्यूयॉर्क की एक निवेश कंपनी का नाम सामने आया है, जिसकी स्थापना जोशुआ कुशनर ने की है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के भाई हैं।

इन्फेंटिनो 2016 में फीफा अध्यक्ष बनने से पहले लंबे समय तक यूईएफए में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे थे। फुटबॉल राजनीति में आए इस बड़े घटनाक्रम के बीच एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने भी पहली बार इन्फेंटिनो की योजना पर खुलकर सवाल उठाए।

एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने अपने 46 सदस्य देशों को भेजे पत्र में कहा कि फीफा की एकतरफा कार्रवाई महाद्वीपीय फुटबॉल की बुनियाद को कमजोर करती प्रतीत होती है और इससे क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने लिखा कि सभी महाद्वीपीय परिसंघों के समर्थन के बिना ऐसी पहल सफल नहीं हो सकती और फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है। इन्फेंटिनो ने हालांकि बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों को अलग कंपनी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव "एक विकल्प है, कोई बाध्यता नहीं।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Hindi News के साथ Neeraj Chopra CWG 2026 Live, Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsखेल न्यूज़फुटबॉलफुटबॉल बिकाऊ नहीं है...FIFA प्रमुख पर भड़का यूरोप, दी विश्व कप बॉयकॉट की धमकी