लियोनेल मेसी को न ट्रॉफी मिली, न गोल्डन बूट; एम्बाप्पे ने रचा इतिहास; इन्हें मिली गोल्डन बॉल और ग्लव

Bhasha, ईस्ट रदरफोर्ड
Follow us on Google News
share

फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में 'गोल्डन बूट' जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 'गोल्डन बॉल' पुरस्कार लियोनेल मेसी को नहीं, बल्कि स्पेन के कप्तान रौड्री को मिला।

Lionel Messi cry AP
लियोनेल मेसी

FIFA World Cup 2026 की चैंपियन स्पेन की टीम बनी है, जिसने खिताबी मैच में अर्जेंटीना को हराया है। इस महामुकाबले के बाद फीफा ने तीन बड़े अवॉर्ड भी घोषित कर दिए। गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड पर किसने कब्जा किया है? ये भी जान लीजिए। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस बार न तो खिताब जीत पाए और न ही गोल्डन बूट पर कब्जा कर सके। फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है और वे लगातार दो विश्व कप में 'गोल्डन बूट' जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए।

वहीं, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मिलने वाला 'गोल्डन बॉल' अवॉर्ड भी लियोनेल मेसी को नहीं मिला। इस पर स्पेन के कप्तान रौड्री ने कब्जा जमा। स्पेन ने अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा और उसके कप्तान रौड्री ने मेसी को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी वंचित कर दिया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का 'गोल्डन ग्लव' पुरस्कार टूर्नामेंट में महज एक गोल खाने वाले स्पेन के युनाइ सिमोन ने जीता, जबकि स्पेन के ही पाउ कुबारासी ने अपनी ही टीम के लामिन यमाल को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया।

फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन ने एक गोल से हरा दिया और लियोनेल मेसी एक भी गोल नहीं कर सके। मेसी को रिकॉर्ड तीसरी बार 'गोल्डन बॉल' मिलने की उम्मीद थी जो दो बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। 39 वर्ष की उम्र में लगातार दूसरी बार अर्जेंटीना को फाइनल तक ले जाने के कारण उनका दावा मजबूत भी था, लेकिन स्पेन को 2010 के बाद दूसरा खिताब दिलाने वाले कप्तान रौड्री को चुना गया।

मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रौड्री ने टूर्नामेंट में कोई गोल नहीं किया, लेकिन मिडफील्ड में पासिंग और गेंद पर नियंत्रण के कारण स्पेन की जीत के सूत्रधार रहे। वह युएफा चैम्पियंस लीग, बलोन डिओर और विश्व कप जीतने वाले 11वें पुरुष खिलाड़ी बने। एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में कुल दस गोल किए और चार में असिस्ट किया। मेसी ने आठ गोल किये और चार में असिस्ट किया। विश्व कप के पिछले 12 मैचों में पहली बार मेसी गोल या सहायता नहीं कर सके। फ्रांस की टीम तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड से हार गई थी।

मेसी ने कभी गोल्डन बूट अवॉर्ड नहीं जीता

मेसी ने अपने कैरियर में कभी भी 'गोल्डन बूट' नहीं जीता। हालांकि, आखिरी सप्ताह में वह दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। एम्बाप्पे और मेसी दोनों के सेमीफाइनल तक आठ-आठ गोल थे, लेकिन सहायता के मामले में मेसी एक गोल से आगे थे। एम्बाप्पे ने इंग्लैंड से 4-6 से मिली हार में दो गोल दागे। वह जर्मनी के गर्ड म्यूलर (1970) के बाद विश्व कप में दस गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उनके विश्व कप कैरियर में 22 गोल हो गए हैं, जबकि मेस्सी के 21 गोल हैं।

एम्बाप्पे ने 2022 में कतर में हुए विश्व कप में भी 'गोल्डन बूट' जीता था जब फ्रांस को फाइनल में अर्जेंटीना ने हराया था। 'गोल्डन बॉल' , 'गोल्डन ग्लव' और सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये चयन फीफा के तकनीकी अध्ययन समूह द्वारा तैयार की गई सूची में से मीडिया के सदस्यों के वोट के आधार पर किया जाता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Hindi News के साथ Neeraj Chopra CWG 2026 Live, Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।