Hindi Newsखेल न्यूज़फुटबॉलFanCode acquires TV and digital broadcast rights for ISL 2026 bid was more than 8 and half crore
फैनकोड ने हासिल किए ISL 2026 के मीडिया राइट्स, लगाई इतने करोड़ की बोली

फैनकोड ने हासिल किए ISL 2026 के मीडिया राइट्स, लगाई इतने करोड़ की बोली

संक्षेप:

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ यानी एआईएफएफ ने 14 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के संक्षिप्त सत्र के लिए 'फैनकोड' को विशेष वैश्विक प्रसारण अधिकार प्रदान किए।

Feb 03, 2026 07:25 am ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ यानी एआईएफएफ ने 14 फरवरी से शुरू हो रही इंडियन सुपर लीग यानी आईएसएल के 2025-26 के संक्षिप्त सत्र के लिए 'फैनकोड' को विशेष वैश्विक प्रसारण अधिकार प्रदान किए। 'फैनकोड' ने इस प्रक्रिया में छह अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ा। लीग के वैश्विक और घरेलू दोनों स्तरों पर प्रोडक्शन अधिकार 'केलिडोस्कोप प्रोडक्शन एंड सर्विसेज (केपीएस स्टूडियोज)' को सौंपे गये हैं। आईएसएल की अंतरिम प्रबंध समिति और 'प्रस्ताव के लिए अनुरोध (आरएफक्यू)' समिति ने प्रसारण और प्रोडक्शन साझेदारों का चयन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एआईएफएफ ने 18 जनवरी को आरएफक्यू टेंडर जारी करने के बाद सोमवार को बोलियां खोलीं। बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि रविवार थी। सूत्रों के अनुसार 'ड्रीम स्पोर्ट्स' की कंपनी 'फैनकोड' को 8.62 करोड़ रुपये की राशि में वैश्विक प्रसारण अधिकार मिले। आईएसएल 2025-26 के मीडिया अधिकारों के लिए एआईएफएफ को कुल सात बोलियां मिली थीं। सोनी स्पोर्ट्स और जी स्पोर्ट्स कथित तौर पर शुरुआत में रुचि दिखाने के बाद अंतिम सूची में शामिल नहीं थे।

'फैनकोड' और 'केपीएस स्टूडियोज' के अलावा जिन अन्य संस्थाओं ने बोली लगाई, उनमें ब्रिटेन आधारित टू सर्कल्स, आनंद बाजार पत्रिका (एबीपी), जियोस्टार, पीआर सॉल्यूशंस के साथ मोनार्क और स्पोर्ट्जवर्क्स शामिल हैं। एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, "ड्रीम स्पोर्ट्स की कंपनी फैनकोड को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के लिए विशेष वैश्विक प्रसारण अधिकार दिए गए हैं, जो देशभर में फुटबॉल प्रशंसकों के लिए भारतीय फुटबॉल की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।''

उन्होंने कहा, ''केपीएस स्टूडियोज लीग के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभालेगा।'' एआईएफएफ ने कहा, ''इस अधिग्रहण के साथ फैनकोड आईएसएल प्रशंसकों को 'डिजिटल-फर्स्ट' देखने का अनुभव प्रदान करेगा।" चार महीने से अधिक समय से रुकी हुई आईएसएल अब 14 फरवरी से दोबारा शुरू होगी। संक्षिप्त प्रारूप में होने वाली इस लीग में कुल 91 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेले जायेंगे। प्रत्येक क्लब 13 मैच खेलेगा।

मीडिया साझेदारों के चयन के बाद शीर्ष स्तर की इस लीग के मैच कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। एआईएफएफ द्वारा एक अस्थायी कार्यक्रम पहले ही तैयार कर लिया गया है। प्रसारण साझेदार के चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएफएफ के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, "हमें आईएसएल के मीडिया अधिकारों की प्रक्रिया पूरी करने और भारत के प्रमुख खेल मंचों में से एक फैनकोड के साथ साझेदारी करने पर खुशी है।''

उन्होंने कहा, 'फैनकोड की पहुंच और प्रशंसक अनुभव पर जोर हमारे इस उद्देश्य के अनुरूप है कि लीग के दायरे का विस्तार किया जाए और देशभर में अधिक से अधिक फुटबॉल प्रशंसकों को जोड़ा जाए।'' फैनकोड के सह-संस्थापक यानिक कोलासो ने कहा, "इंडियन सुपर लीग फैनकोड के लिए एक अहम जुड़ाव है, क्योंकि यह भारतीय फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ स्तर का प्रतिनिधित्व करती है।''

आईएसएल 2025-26 उस समय संकट में पड़ गई थी, जब इसके पूर्व आयोजक और एआईएफएफ के पूर्व वाणिज्यिक साझेदार एफएसडीएल ने आठ दिसंबर को मास्टर राइट्स एग्रीमेंट (एमआरए) को समाप्त कर दिया था। यह फैसला नवीनीकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद के बाद लिया गया। खेल मंत्री के हस्तक्षेप और कड़े संवाद के बाद हालांकि सभी 14 क्लबों ने संक्षिप्त आईएसएल में भागीदारी की पुष्टि की। इस सत्र में कुल 91 मैच खेले जाएंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।