फुटबॉल विश्व कप: एशिया की टीम है ऑस्ट्रेलिया, यकीन नहीं है तो इसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भौगोलिक रूप से ऑस्ट्रेलिया एशिया का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया अपने आप में एक अलग महाद्वीप है, जिसे ओशिनिया महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है, लेकिन फुटबॉल की दुनिया में कहानी थोड़ी अलग है।

फुटबॉल विश्व कप: एशिया की टीम है ऑस्ट्रेलिया, यकीन नहीं है तो इसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए

FIFA World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया भौगोलिक रूप से ओशिनिया महाद्वीप का हिस्सा है, लेकिन ये बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि फुटबॉल के खेल में ऑस्ट्रेलिया को एशिया का हिस्सा माना जाता है। जी हां, यह साल दो साल से नहीं, बल्कि करीब दो शतक से ऐसा है। ओशिनिया महाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया के होने के बावजूद फुटबॉल की दुनिया में कहानी थोड़ी अलग पाई जाती है, जहां ऑस्ट्रेलिया एशियाई फुटबॉल परिसंघ यानी एएफसी का हिस्सा है।

दरअसल, बात साल 2006 से शुरू होती है, जब ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू महाद्वीप ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ यानी ओएफसी के तहत खेलता था और उसी परिसंघ का हिस्सा था, लेकिन फिर उन्होंने दो मुख्य कारणों की वजह से एशिया फुटबॉल कनफेडरेशन को चुनने का फैसला किया।

पहला कारणः कड़े मुकाबले की कमी

ऑस्ट्रेलिया ने ओशिनिया को छोड़ने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उनके सामने कोई मजबूत टीम नहीं थी। न्यूजीलैंड की एक टीम दमदार थी, लेकिन इसके अलावा कोई अच्छा प्रतिद्वंदी उन्हें नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम अक्सर 10-0 या 22-0 जैसे बड़े अंतर से मैच जीत जाती थी। ऐसे में उनकी टीम का खेल सुधर नहीं पा रहा था। ऐसे में उन्होंने एएफसी का रुख किया।

दूसरा कारण: विश्व कप में डायरेक्ट एंट्री

पहले ओशिनिया की विजेता टीम को फीफा वर्ल्ड कप के लिए सीधे जगह नहीं मिल पाती थी। उन्हें मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए दक्षिण अमेरिकी या एशियाई देशों के साथ 'प्ले-ऑफ' मैच खेलना पड़ता था। उन मैचों में ऑस्ट्रेलिया को अक्सर हार मिलती थी, क्योंकि जिन टीमों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ओशिनिया में खेलती थी, वह कमजोर टीमें थीं।

ऑस्ट्रेलिया को एशिया में आने से क्या फायदा हुआ?

2006 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ में शामिल होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया को फायदा यह हुआ है कि उन्हें जापान, दक्षिण कोरिया और सऊदी अरब जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलने का मौका मिला। इसका नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया का फुटबॉल स्तर सुधरा और वे तब से हर फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करते आ रहे हैं। 2026 में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम फुटबॉल विश्व कप का हिस्सा है, जो ग्रुप डी में मेजबान यूएसए, पैराग्वे और तुर्किए के साथ शामिल है। इस बात को अगर आसान शब्दों में कहें तो नक्शे पर ऑस्ट्रेलिया एक अलग महाद्वीप है, लेकिन फुटबॉल के मैदान पर वह एक एशियाई टीम के रूप में खेलता है। हालांकि, अभी तक फुटबॉल विश्व कप इस टीम ने नहीं जीता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।