फोटो गैलरी

Hindi News खेल कॉमनवेल्थ गेम्सCWG 2022 Day 5: लॉन बॉल के बाद टेबल टेनिस में भी भारत ने जीता गोल्ड, बैडमिंटन में मिला रजत पदक

CWG 2022 Day 5: लॉन बॉल के बाद टेबल टेनिस में भी भारत ने जीता गोल्ड, बैडमिंटन में मिला रजत पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवें दिन भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराया। CWG 2022 में भारत ने 5 स्वर्ण पदक जीते।

CWG 2022 Live Update
1/ 2CWG 2022 Live Update
2/ 2
Abhishek Mishraलाइव हिन्दुस्तान टीम,बर्मिंघमTue, 02 Aug 2022 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

CWG 2022 Day 5 Live Updates: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवें दिन मंगलवार को भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को ही भारत की टेबल टेनिस टीम ने गोल्ड मेडल जीता। CWG 2022 में भारत का यह पांचवां स्वर्ण पदक है।

भारत के लिए 12वां पदक विकास ठाकुर ने जीता। इस तरह भारत के CWG 2022 में अब 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 कांस्य पदक हो चुके हैं। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 मेडल वेटलिफ्टिंग में अपने नाम किये हैं। डिसकस थ्रो के फाइनल राउंड में सीमा पूनिया और नवजीत कौर पदक के लिए अपनी दावेदरी पेश करेंगी। स्विमिंग में श्रीहरी नटराज अपने फाइनल इवेंट में पदक तक की राह तय करने उतरेंगे। भारतीय खिलाडियों के इवेंट्स की पल-पल की अपडेट के लिए आप यहाँ बने रहिए...

CWG 2022 Day 5 Live Updates:

मलेशिया के खिलाफ भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया के खिलाफ 1-3 की हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मलेशिया ने गोल्ड मेडल जीता। 

भारत ने मेंस डबल्स बैडमिंटन के फाइनल में अपना पहला मैच गंवा दिया। सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन मलेशिया के खिलाफ वे पहले गेम में 21-18 से पिछड़ गई। 

भारत के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने 96kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 155kg और क्लीन एंड जर्क में 191kg उठाया। उन्होंने कुल 346 किलो वजन उठाया और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, गोल्ड मेडल 381 किलो वजन उठाकर सामोआ के डॉन ओपेलॉग ने जीता।

भारत की टेबल टेनिस टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर अपने स्वर्ण पदक को डिफेंड किया है, जो टीम ने पिछले टूर्नामेंट में जीता था। हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने यंग इजाक क्वेक और ये ईन कोइन पैंग की जोड़ी को हराया।

विकास ठाकुर ने दूसरे प्रयास में 191kg वेट उठाया और अपने पदक की दावेदारी पेश कर दी है। वे अब नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

विकास ने क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में 187kg वजन उठाने में सफलता हासिल की। 

विकास ठाकुर ने स्नैच में 149 किलोग्राम पहले प्रयास, दूसरे अटेम्प्ट में 153 किलो और तीसरे अटेम्प्ट में 155 किलो वजन उठाया। स्नैच में वे संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर रहे।

मेंस 96kg कैटेगरी वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर का मुकाबला जारी है।

8:05 PM: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से करारी हार मिली। हालांकि, भारत ने पहले दो मैच अच्छे अंदाज में जीते थे, लेकिन ये मैच एकतरफा रहा, जहां मेजबान टीम ने जीत हासिल की। भारत के लिए एक गोल पेनाल्टी कार्नर से आया, जहां सलीमा टेटे और वंदना कटारिया ने अपना काम किया।भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना आखिरी लीग मैच अब कनाडा के खिलाफ 3 अगस्त को खेलना है। 

7:00 PM: लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से मात दी। भारत ने इससे पहले इस प्रतियोगिता में एक भी पदक नहीं जीता था।

6: 50 PM: भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का यह अब तक का पहला पदक है। वहीं, CWG 2022 में भारत का यह चौथा स्वर्ण पदक है।

6: 00 PM: लॉन बाॅल फाइनल: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ की बराबरी 

महिला लॉन बाॅल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर पर ला दिया है। यह उनका शानदार प्रदर्शन है। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक समय 2-8 से पीछे चल रही थी। 

5: 30 PM: एथलेटिक्स: दुती चंद क्वालीफाई करने में नाकाम  

भारतीय धाविका दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर हीट 5 में 11.55 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। 

5: 20 PM:  लॉन बाॅल फाइनल: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बनाई

महिला लॉन बॉल के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7-2 की बढ़त बना ली है।

पूनम यादव का सफर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से समाप्त हो गया है। वे क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास में सफल नहीं हुईं। तीनों बार वे 116-116kg वजन उठाने के लिए आईं, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरे अटेम्प्ट में ऐसा लगा कि वे कामयाब हो गई हैं, लेकिन मैच ऑफिशियल्स ने उस प्रयास को सही नहीं माना और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। 

पूनम यादव ने क्लीन एंड जर्क में अपने आप को 116kg वजन उठाने के लिए नोमिनेट किया था, लेकिन उनके पहले दो अटेम्प्ट खराब हो गए। ऐसे में उनके पास सिर्फ एक ही प्रयास बाकी है। अगर वे 120kg के आसपास वजन उठाने में कामयाब होती हैं तो पदक की रेस में बनी रहेंगी।

वुमेंस 76kg कैटेगरी में स्नैच इवेंट खत्म हो गया है। भारत की वेटलिफ्टर पूनम यादव 98kg के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे कनाडा की माया लेलर हैं, जिन्होंने 100kg वजन उठाया था।

पूनम यादव ने अपने तीसरे प्रयास में 98 किलो वजन उठाया। वह काफी आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं। स्नैच में अब तक उन्होंने सबसे ज्यादा वजन उठाया है। हालांकि, अपने पहले ही अटेम्प्ट में कनाडाई खिलाड़ी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

पूनम यादव ने दूसरे अटेम्प्ट में 95kg वजन आसानी से उठा लिया।

अपने पहले अटेम्प्ट में पूनम यादव 95 किलो वजन नहीं उठा पाईं।

वेटलिफ्टिंग Women's 76kg कैटेगरी में पूनम यादव का मुकाबला शुरू हो गया है। उन्होंने खुद को पहले अटेम्प्ट के लिए 95kg उठाने के लिए शामिल किया है। 

01:00 PM लॉन बॉल्स भारतीय महिला टीम , पेयर्स सेक्शनल मुकाबला न्यूजीलैंड से

01:00 PM लॉन बॉल्स भारतीय महिला टीम ,ट्रिपल सेक्शनल मुकाबला न्यूजीलैंड से 

02:00 PM वेटलिफ्टिंग पूनम यादव 76  किग्रा वर्ग के फाइनल में 

02:30 PM एम श्रीशंकर और अनीस याहिया पुरुष लॉन्ग जम्प के क्वालिफिकेशन राउंड में 

03:04 PM पुरुष स्विमिंग 200 मीटर बैकस्ट्रोक में हीट राउंड में श्रीहरी नटराज

03:30 PM शॉटपुट के क्वालिफिकेशन राउंड में मनप्रीत कौर 

04:10 PM 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग के हीट राउंड में अद्वैत पेज 

04:15 PM लॉन बॉल महिला फोर सेक्शनल टीम का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका से 

04:15 PM  पुरुष एकल लॉन बॉल में मृदुल बोरगेहेन का मुकाबला एस मैकलिरी से

04;28 PM कुशाग्र रावत 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग के हीट राउंड 2  में

05:17 PM दुती चंद 100 मीटर रेसिंग के हीट राउंड में

06:00 PM टेबल टेनिस पुरुष टीम का सिंगापुर के खिलाफ फाइनल  मैच

06:30 PM विकास ठाकुर पुरुष 96 किग्रा वेटलफ्टिंग के फाइनल में 

06: 30 PM महिला हॉकी टीम का मुकाबला इंग्लैंड से

08:30 PM स्क्वैश में सुनयना कुरुविल्ला का सेमीफाइनल मुकाबला फाजिया जफ़र से 

08:45 PM लॉन बॉल में महिला टीम का ट्रिपल सेक्शन राउंड 2  इंग्लैंड के खिलाफ

08:45 PM लॉन बॉल में पुरुष टीम का फोर सेक्शनल राउंड 1 फिजी के खिलाफ 

09:15 PM सौरव घोषल का पुरुष सिंगल्स स्क्वैश मुकाबला 

10:00 PM बैडमिंटन मिक्स्ड टीम फाइनल मलेशिया के खिलाफ 

11:00 PM फाइनल में उषा बन्नुर 87 किग्रा महिला वर्ग वेटलिफ्टिंग 

11:43 PM श्री हरी नटराज 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग के फाइनल में

11:45 PM  रोहित टोकस बॉक्सिंग के राउंड 16 मैच में

12:52 AM सीमा पूनिया और नवजीत कौर डिसकस थ्रो के फाइनल मैच में 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें