अस्मिता डे ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार मिला मेडल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Asmita Dey
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मुकाबला जीतने के बाद अस्मिता डे

अस्मिता डे ने शुक्रवार को महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला मेडल दिलाया। अस्मिता डे ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 'यूको' से हराकर महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के चार गोल्ड सहित 18 पदक हो गए हैं।

23 वर्षीय त्रिपुरा की अस्मिता डे फाइनल शुरू होने पर थोड़े पीछे रह गई थी। उन्हें एक यूको मिला और पेनल्टी का भी सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से कनाडा की हीडी क्वाच मैच पर हावी हो गईं। लेकिन अस्मिता ने कमाल की वापसी की। उन्होंने बीच मुकाबले में बहुत आक्रामक खेल दिखाया और चार मिनट के मैच के आधे समय के बाद स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। नियमित समय के दौरान दोनों जूडोका लगातार तीखे हमलों के बावजूद कोई निर्णायक स्कोर नहीं बना पाए। इससे मैच गोल्डन स्कोर पीरियड में चला गया, जहां पहला स्कोर करके अस्मिता ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अस्मिता डे का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सफर

महिला 48 किग्रा वर्ग में युवा खिलाड़ी अस्मिता डे ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 'युको' के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एक समय हार की कगार पर पहुंच चुकीं अस्मिता ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना कनाडा की हेइडी क्वाच से होगा। इससे पहले अस्मिता ने स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को 'इप्पोन' से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। जूडो में 'इप्पोन' को सर्वोच्च स्कोर माना जाता है जिसके मिलते ही मुकाबला समाप्त हो जाता है। 'युको' अपेक्षाकृत कम अंक वाला स्कोर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़अस्मिता डे ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार पदक