Asian Games 2026 में भारत के दो और मेडल हुए कन्फर्म, स्क्वॉश और टेबल टेनिस से आई खुशखबरी

भाषा, नई दिल्ली
share

Asian Games 2026 में भारत के दो और मेडल कन्फर्म हो गए हैं। स्क्वॉश और टेबल टेनिस से खुशखबरी आई है। जोशना-वेलावन की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स स्क्वॉश स्पर्धा में पदक पक्का किया, जबकि दीया और मानुष ने टेबल टेनिस में मेडल कन्फर्म किया है। 

Asian Games 2026 Diya
दिया चिताले

Asian Games 2026 में शुक्रवार 25 सितंबर की सुबह भारत के लिए अच्छी रही। भारत के लिए दो और मेडल एशियाई खेलों में कन्फर्म हो गए हैं। अनुभवी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने मिक्स्ड डबल्स स्क्वॉश स्पर्धा में, जबकि दीया और मानुष ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। इस तरह भारत के पदकों की संख्या इन खेलों में और भी आगे बढ़ने वाली है।

शुक्रवार को एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्क्वॉश स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के डेविड पेलिनो और जेमिका अरिबाडो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही भारत का पदक पक्का कर दिया। भारतीय जोड़ी ने 30 मिनट से भी कम समय में क्वार्टर फाइनल में 11-3, 11-5 से शानदार जीत दर्ज की।

अब शनिवार को सेमीफाइनल में उनका सामना हांगकांग की यो का ली और मिंग हांग टैंग की जोड़ी से होगा। 40 वर्षीय जोशना का यह एशियाई खेलों में यह छठा पदक होगा। वह इससे पहले महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

मानुष और दीया ने भी दी खुशखबरी

इसके अलावा भारत के मानुष शाह और दीया चिताले ने आज ही एशियाई खेलों की टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में विश्व की चौथे नंबर की जोड़ी हांगकांग की डू होई केम और वोंग चुन टिंग को हराकर पदक पक्का कर लिया। दीया और मानुष ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही मौजूदा एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में भारत का पहला पदक भी सुनिश्चित हो गया।

एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में यह भारत का दूसरा पदक होगा। इससे पहले शरत कमल और मनिका बत्रा ने आठ साल पहले जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला में आज ही चीन की सुन यिंगशा और वांग चुकिन से होगा।

भारत ने जीते हैं अब तक इतने मेडल

जापान के आइची-नागोया में जारी एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 17 पदक जीते हैं, जिनमें एक गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दो और पदक कन्फर्म हो गए हैं तो संख्या 19 पर पहुंच जाएगी, लेकिन ये मेडल तभी मिलेंगे, जब उनका मुकाबला खत्म हो जाएगा। अगर सेमीफाइनल जीता तो फिर कम से कम सिल्वर मेडल उनका पक्का हो जाएगा। शूटिंग में भारत उतना अच्छा नहीं कर पाया, जितनी उम्मीद निशानेबाजों से की गई थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़एशियाई खेलAsian Games 2026 में भारत के दो और मेडल हुए कन्फर्म, इन खेलों से आई खुशखबरी