Asian Games 2026: भारत ने 5वें दिन जीते पांच मेडल, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Asian Games 2026 Day 5: एशियन गेम्स 2026 में भातर के पदकों की संख्या में इजाफा हुआ है।  वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल हासिल किया। 

Asian Games 2026 Day 5
मीराबाई चानू

Asian Games 2026 Day 5: भारत ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन पांच मेडल अपने नाम किए। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर जीता। वहीं, शूटिंग में पुरुष और महिला स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज हासिल किया। जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस और भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को को भी ब्रॉन्ज मिला। चानू ने वेटलिफ्टिंग के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीता। उन्होंने कुल 198 किग्रो उठाया (स्नैच में 87 किग्रो और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रो)। वह उत्तर कारिया की गोल्ड मेडलिस्ट री सॉन्ग गम से 17 किग्रो पीछे रहीं। चानू ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने 28 साल बाद एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग मेडल हासिल किया है। यह एशियन गेम्स में चानू का पहला मेडल है। वह पिछले एशियन गेम्स में चौथे स्थान पर रही थीं। चानू ने ओलंपिक में एक सिल्वर जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।

भारत ने अब तक कितने मेडल जीते?

भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 12 मेडल जीत लिए हैं। भारत ने पांच सिल्वर, छह ब्रॉन्ज जबकि एक गोल्ड पर कब्जा जमाया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर गोल्ड हासिल किया था। भारत को बुधवार को पहला मेडल शूटिंग में मिला। भारत ने पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अनंतजीत, मैराज और भावतेघ की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन में 346 पॉइंट्स स्कोर किए। जय मीणा ने पुरुषों की एकल सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जापान के तुकोया कुरोसाका से 2-4 से हारने के बावजूद ब्रॉन्ड जीतकर नया इतिहास रचा। मीणा ने 2018 और 2022 के एशियाई खेलों में भी भाग लिया था लेकिन तब वह पदक दौर तक पहुंचने में नाकाम रहे थे। चानू ने मौजूदा एशियन गेम्स में भारत को 11वां मेडल दिलाया।

भारतीय बैडमिंटन टीम को चीन ने दी मात

भारत ने बैडमिंटन में पुरुषों के टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ही भारत की ओर से एकमात्र जीत दर्ज कर सकी। भारत के सेमीफाइनल तक के सफर के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और पहले एकल मुकाबले में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी शी यू कि के खिलाफ 16-21, 18-21 से हार गए। भारत ने 2023 में हांगझोउ में हुए पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर जीता था। तब भी भारतीय टीम को फाइनल में चीन के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था।

पांचवें दिन मेडल से चूकीं शूटर भाकर

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स में भारत को कोई मेडल नहीं मिला। टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा। सिर्फ मनु भाकर ने ही इंडिविजुअल फाइनल में एंटी की लेकिन वह भी चूक गईं। भाकर फाइनल से बाहर हो गई हैं। उन्होंने 181.1 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वह आखिरी एलिमिनेशन तक मेडल की दौड़ में बनी हुई थीं लेकिन पोडियम पर पहुंचने से चूक गईं।

भारतीय कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को रौंदा

गिशो निधि कुमारेशन पद्मा पुरुषों की व्यक्तिगत साबरे स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के आर्टेम सरकिस्यान से हार गए। कुमारेशन को सरकिस्यान से 11-15 से हार का सामना करना पड़ा। तैराक रोहित बेनेडिक्टन पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाय स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश करने में नाकाम रहे। रोहित 53.08 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में चौथे और कुल 13वें स्थान पर रहे। भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश को 48-25 से रौंदा। भारत अब गुरुवार को चीनी ताइपे से भिड़ेगा।

भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को धोया

ड्रैग फ्लिकर दीपिका के रिकॉर्ड नौ गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को पूल बी के मैच में थाईलैंड को 20-1 से हराया। दीपिका ने (दूसरा, आठवां, नौवां, 24वां, 33वां, 36वां, 39वां, 51वां और 57वां मिनट ) ने पेनल्टी कॉर्नर पर नौ गोल दागे । अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने चार (चौथा मिनट, 29वां, 35वां और 51वां ) और रूतुजा पिसाल ने तीन (10वां, 11वां और 47वां ) गोल किए। वहीं अनुभवी मिडफील्डर नेहा (19वां), लालरेम्सियामी (26वां), साक्षी राणा (29वां) और कप्तान सलीमा टेटे (45वां) ने एक एक गोल किए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsखेल न्यूज़एशियाई खेलएशियन गेम्स: भारत ने 5वें दिन जीते पांच मेडल, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास